Advertisement

हल्द्वानी के रामलीला मैदान में शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमे की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी

ख़बर शेयर करें

रामलीला ग्राउंड, हल्द्वानी में तथाकथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार करने की मांग पर विभिन्न संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से बुधपार्क हल्द्वानी में अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी जारी रहा.

वक्ताओं ने कहा कि, यह बेहद शर्मनाक है कि जिस घटना का स्वतः संज्ञान लेते हुए नैनीताल जिले के डीएम और एसएसपी को स्वयं ही मुकदमा दर्ज कर देना चाहिए था उसके लिए धरना देना पड़ रहा है. ऐसा प्रतीत होता है कि नैनीताल जिले का पुलिस प्रशासन संवैधानिक दायित्व के आधार पर नहीं बल्कि भाजपा सरकार के दबाव में काम कर रहा है.

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती

धरने के माध्यम से पुनः मांग उठाई गई कि रामलीला ग्राउंड, हल्द्वानी में तथाकथित शुद्धीकरण करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की जाय, अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा.

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी

आज के धरने में भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय, अम्बेडकर मिशन के अध्यक्ष जी आर टम्टा, एडवोकेट अंजू राज, बी एल आर्य, प्रवीण आर्य, मूल निवासी संघ राज्य प्रदेश संगठन सचिव आर पी गंगोला, गोविंद राम गौतम, किसान महासभा बागजाला के सचिव वेद प्रकाश, आइसा नेता आकाश भारती, दीपक चनियाल, आर आर लोहिया, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान, सुषमा, बिमला, भीम प्रकाश, गोपाल राम ग्वासीकोटी, एन पी ग्वासीकोटी आदि शामिल रहे.

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती
Ad Ad Ad Ad