Advertisement

बिंदुखत्ता राजस्व गांव को लेकर इंडिया गठबंधन का आंदोलन जारी

ख़बर शेयर करें

प्रेस नोट
आज दिनांक 16 अक्टूबर 2026 को बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम एवं गौला नदी पर तटबंध निर्माण सहित 9 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन 15वें दिन भी जारी रहा l
बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित करने, गौला नदी पर तटबंध निर्माण सहित समस्त 9 सूत्रीय मांगों को लेकर इंडिया गठबंधन के बैनर तले चल रहा आंदोलन आज 15वें दिन भी लगातार जारी रहा। आंदोलन के माध्यम से क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान और जनहित से जुड़ी मांगों को पूरा करने की मांग उठाई जा रही है।
आंदोलन के 15वें दिन अनशन पर बैठने वालों में श्री मोहित जीना, श्री रंजीत सिंह गैड़ा, श्री धीरज कुमार, श्री हरीश भट्ट एवं श्री पनी राम शामिल रहे।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के अध्यक्ष प्रदीप बथ्याल, महामंत्री प्रकाश आर्या एवं प्रकाश कापड़ी, प्रदेश सचिव शंकर जोशी, गुरदयाल सिंह मेहरा, गिरधर सिंह बम, राजपाल, चंचल सिंह मेहता, त्रिलोक सिंह दानू, राजेंद्र सिंह चौहान, विजय सामंत, रमेश कुमार, भगवान सिंह धामी, उमेद सिंह मेहता, आनंद सिंह जग्गी, माले नेता विमला पाल, भुवन जोशी, पुष्कर दौगड़िया सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
आंदोलन में शामिल लोगों ने क्षेत्र की सभी 9 सूत्रीय मांगों को जनहित से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताते हुए उनके समाधान की आवश्यकता पर जोर दिया। आंदोलनकारियों की मांग है कि संबंधित समस्याओं का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उनका शीघ्र निराकरण किया जाए।
इंडिया गठबंधन के बैनर तले चल रहे इस आंदोलन में क्षेत्र की जनसमस्याओं के समाधान की मांग लगातार उठाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना से भीमताल विधानसभा में हुआ 40 करोड़ की लागत से विकास कार्यों का शिलान्यास

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad