हिंदू एकजुटता से बनेगा भारत विश्व गुरु : महात्मा सत्यबोधानंद, विराट हिंदू सम्मेलन को किया संबोधित

ख़बर शेयर करें

राधे राधे सेवा समिति द्वारा 25 एकड़ रोड लालकुआं स्थित फॉरेस्ट कंपाउंड जाल में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया हिंदू सम्मेलन को संबोधित करते हुए मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने कहा कि आज जाती पाति क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हिंदुओं की एकजुटता की नितांत आवश्यकता है हिंदू समाज जब एकजुट होगा तभी भारत को फिर से विश्व गुरु का दर्जा दिलाया जा सकता है उन्होंने यह भी कहा कि अध्यात्म के द्वारा राष्ट्र का सर्वांगीण विकास संभव है इसलिए हमें धर्म एवं आध्यात्म से भी जुड़ना होगा

यह भी पढ़ें 👉  समाजसेवी विशाल वर्मा के नेतृत्व में तहसील में गरजे क्षेत्रवासी

धर्म एवं आध्यात्म से जुड़ने के साथ ही हम अपने सनातन धर्म का वास्तविक अर्थ एवं उद्देश्य समझ सकते हैं तथा सनातन धर्म की मूल में क्या समाय हुआ है इसका भी हमें ज्ञान होगा उन्होंने कहा कि आज बचपन से ही

बच्चों को उचित संस्कार दिए जाने की आवश्यकता है बाल्य काल में मिले हुए संस्कार भविष्य में उसे सन्मार्ग की ओर प्रेरित करते हैं और सनमार्गी बनने के बाद ही व्यक्ति घर परिवार एवं समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां का बखूबी से पालन कर सकता है इस अवसर पर महालक्ष्मी मंदिर बेरी पड़ाव के महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज फलाहारी मंदिर के केशवानंद पुरी महाराज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सर्वदमन चौधरी राजकुमार कमलेश बिष्ट सुभाष नागर राधेश्याम यादव मंच संचालक संजीव शर्मा के अलावा पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुमका भाजपा नेता दीपेंद्र कोश्यारी डॉक्टर राजकुमार सेतिया सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह राणा विधायक प्रतिनिधि गोविंद सिंह राणा रोहन चौधरी विनोद शर्मा ओमपाल कश्यप संतोष बाबू कश्यप विनोद श्रीवास्तव संजय अरोड़ा भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पांडे भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण जोशी चंद्रा मेलकानी मधु अग्रवाल रणविजय सिंह स्वामीनाथ पंडित शंभू दत्त नैनवाल जीवन चंद्र कबड़वाल प्रेमनाथ पंडित गणेश उप्रेती कमल मुनि अभिषेक सिंह मुकेश कुमार समेत अनेकों लोग मौजूद रहे