आईपीएल का महा मुकाबला आज, आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच खिताबी भिड़ंत
IPL 2025 का फाइनल मंगलवार आज को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। शाम 7:30 से शुरू होने वाले इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी। लेकिन, बारिश फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर सकती है। मौसम वेबसाइट एक्यू वेदर के अनुसार, 3 जून को अहमदाबाद में 62% बारिश का पूर्वानुमान है। एक दिन पहले रविवार को पंजाब-मुंबई का क्वालिफायर-2 मैच बारिश के कारण दो घंटे की देरी से शुरू हुआ था।
इस मैच के कारण सोमवार को दिल्ली, बेंगलुरु, मुंबई और चंडीगढ़ से अहमदाबाद आने वाली फ्लाइट्स का किराया 25 हजार तक पहुंच गया है। सामान्य दिनों में यह किराया 3500 से 5000 तक रहता है। इसी तरह, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 80 हजार टिकट बिक चुके हैं। अहमदाबाद स्टेडियम में दर्शकों की क्षमता 1.32 लाख है। 25,000 सीटें रिजर्व रखी गई हैं।
Advertisement
आज है कामदा एकादशी, पढ़िए इसका संपूर्ण महात्म्य
जिला उद्योग केंद्र मे कार्यशाला का आयोजन रैंप पर दी गई जानकारी