भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने किया गौलापार एवं चोरगलिया में व्यापक जनसंपर्क

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती ने आज लालकुआं विधानसभा के गौलापार एवं चोरगलिया क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी तथा आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें समर्थन देने की भी अपील की चोरगलिया में जीवन चंद्र उप्रेती ने जल संस्थान के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों से भी मुलाकात की तथा शीघ्र ही उनकी न्यायोचित मांगों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का भी भरोसा दिलाया गौलापार के अनेक गांवों एवं चोरगलिया क्षेत्र में जनसंपर्क के दौरान जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा कि जवाबदेही पारदर्शिता एवं दायित्वशीलता के उद्देश्य को साकार करने के लिए वे राजनीति में आए हैं उल्लेखनीय है कि जीवन चंद्र उप्रेती लोकायुक्त में पूर्व में अपर सचिव रह चुके हैं अपर सचिव पद से सेवा मुक्त होने के बाद उन्होंने राजनीति के माध्यम से जन सेवा को अपना लक्ष्य बनाया है उन्होंने क्षेत्र वासियों से समर्थन देने की अपील की इस दौरान उन्होंने चोरगलिया के नया गांव लाखनमंडी समेत गोलापार के दौलतपुर रामबाग बागजाला कुंवरपुर सीतापुर आदि क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क किया इस दौरान चंद्रशेखर सुयाल राजकुमार आर्य भुवन राम नरेश सिंह प्रेम राम धर्मपाल हरीश जोशी समेत अनेकों लोग मौजूद रहे