दायित्वशीलता, जवाबदेही पारदर्शिता के मूलमंत्र के साथ जीवन चंद्र उप्रेती का जनसंपर्क जारी

ख़बर शेयर करें

भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तथा पर्वतीय महासभा के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नैनीताल संसदीय सीट तथा पूर्व अपर पर सचिव लोकायुक्त उत्तराखंड जीवन चंद्र उप्रेती ने मिशन 2027 के तहत 56 विधानसभा लालकुआं में जोरदार जनसंपर्क अभियान कर दिया है जीवन चंद्र उप्रेती को उनकी सादगी सरलता कर्तव्य निष्ठा जुझारूपन का भरपूर लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है जीवन चंद्र उप्रेती जहां भी जनसंपर्क कर रहे हैं लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ रहे हैं क्षेत्र वासियों का कहना है कि पूर्व अपर सचिव जैसे अधिकारी पद पर तैनात रहे जीवन चंद्र उप्रेती का आम जनता से आत्मीयता के साथ मिलना हर किसी का दिल जीत रहा है क्षेत्र वासियों का कहना है कि वह जीवन चंद्र उप्रेती की कार्य कुशलता निष्ठा लगन स्पष्ट वादिता के कायल हैं क्षेत्र वासियों का यह भी कहना है कि यदि ऐसे व्यक्ति को जनसेवक का दायित्व मिलता है तो निश्चित रूप से क्षेत्र वासियों के लिए बेहद गौरव की बात होगी और क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में भी उनकी जीत मील का पत्थर साबित होगी इधर जीवन चंद्र उप्रेती ने कहा है कि वह निस्वार्थ भाव से निष्काम भाव से क्षेत्र वासियों की समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर के समाजसेवी अन्ना हजारे के गांव रालेगढ़ सिद्धि महाराष्ट्र में जाकर आदर्श गांव की संरचना को परिकल्पना को बहुत ही नजदीकी से समझा है उन्होंने अन्ना हजारे के साथ एक बार नहीं बल्कि कई दौर की वार्ता की है वह रालेगण सिद्धि में कई मर्तबा अन्ना हजारे से मिले भी हैं और वहां रह कर उन्होंने आदर्श गांव की थीम को बहुत ही नजदीकी से समझा है उनका कहना है कि लाल कुआं विधानसभा क्षेत्र में विकास की अपार संभावनाएं हैं विशेष कर बिंदुखत्ता को वह आदर्श गांव बनाना चाहते हैं ताकि पूरे उत्तराखंड के लोग बिंदुखत्ता जाकर आदर्श गांव को समझें और यहां से प्रेरणा लें उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता को आदर्श गांव बनाने तथा संपूर्ण लालकुआं विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास करने के लिए ही वह 2027 में विधानसभा चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं उनका दृढ़ संकल्प और अटल विश्वास कायम है कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद उन्हें अवश्य मिलेगा और जनता की अपेक्षाओं पर वह पूरी तरह से खरा उतरेंगे जीवन चंद्र उप्रेती ने यह भी कहा कि वह कहने में कम और करने में ज्यादा विश्वास रखते हैं और इसे वे सार्थक करके भी दिखाएंगे उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की खुशी है कि चोरगलिया गौलापार गोरापड़ाव ,हाथी खाल मोटा हल्दू हल्दूचौड़ बेरी पड़ाव लाल कुआं शहर लाल कुआं ग्रामीण के अलावा बिंदुखत्ता में भी उनका भरपूर जन समर्थन प्रेम स्नेह सहयोग प्राप्त हो रहा है उन्होंने समस्त क्षेत्र वासियों से अपील कर कहा है कि वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर एक बार उन पर अवश्य भरोसा रखें उन्होंने कहा है कि सबको परखा बार-बार हमको परखो एक बार उन्होंने अपील कर कहा है कि जातिवाद क्षेत्रवाद और परिवारवाद की संकीर्णता से ऊपर उठकर कर्तव्य निष्ठा ईमानदारी जवाब देही पारदर्शिता दायित्वशीलता के सिद्धांत पर चलने वाले व्यक्ति को सफल बनाएं