उपजिलाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने किया गोला तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण
बिंदुखत्ता में गोला नदी के तटवर्ती इलाकों में हो रहे भूकटाव को रोकने के लिए अब प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है इसके तहत जिलाधिकारी के निर्देश पर आज उप जिला अधिकारी एवं राजस्व तथा सिंचाई विभाग की टीम ने गोला के तटवर्ती क्षेत्रों का दौरा किया तथा भूकटाव रोकने के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं उप जिलाधिकारी रेखा कोहली ने बताया कि नदी में पानी का बहाव ज्यादा है पानी का बहाव कम होते ही भूकटाव रोकने के और अधिक ठोस उपाय किए जाएंगे इस दौरान स्थानीय लोगों ने गोला के उन स्थानों से भी अवगत करवाया जहां भूकटाव ज्यादा हो रहा है उप जिला अधिकारी रेखा कोहली के साथ लाल कुआं तहसीलदार एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे यहां कुंदन सिंह मेहता हेमवती नंदन दुर्गापाल प्रदीप सिंह बथ्याल गिरीश जोशी नीमा पांडे बहादुर सिंह मोरा आदि भी मौजूद रहे
Advertisement
ADVERTISEMENTS