जानिए कैसा रहेगा आपके लिए वर्ष 2026 आपकी राशि के अनुसार बता रहे हैं आचार्य बहुगुणा

ख़बर शेयर करें

आंग्ल नव वर्ष 2026 का राशिफल
सभी सनातनीय पाठकों धर्मावलंबियों को नमस्कार, प्रणाम, जै माता दी।
आप सभी को आंग्ल नव वर्ष 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं।
नव वर्ष 2026 में आप सभी की मनोकामना पूर्ण हो, आप सभी दीर्घायु हो चिरंजीवी रहें एवं उत्तम स्वास्थ्य बना रहे, कुटुंब में सुख शांति समृद्धि बनी रहे ऐसी देवी पूर्णागिरि से प्रार्थना है।
आज सभी बारह राशियों के संभावित राशिफल से अवगत कर रहा हूं। आइए जानते हैं 2026 में सभी बारह राशियों पर ग्रहों का प्रभाव किस प्रकार रहने वाला है–

1 मेष राशि– मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 शुभ फल कारक रहेगा। मेष राशि के जातकों को शनि की साडेसाती का प्रभाव अनेक बदलाव उत्पन्न करेगा। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। संपत्ति क्रय–विक्रय करते समय सावधानी बरतें। गुरु का अनुकूल गोचर जून माह तक आपके रोजगार और आर्थिक स्थिति को मजबूती देगा।
आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। नया भूमि, भवन, वाहन क्रय करने हेतु वर्ष 2026 शुभ फल कारक रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। दांपत्य जीवन में उतार चढ़ाव रहेंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यों में धन खर्च होने की संभावना। संतान पक्ष पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय सामान्य फल कारक रहेगा, शिक्षा के क्षेत्र अत्यधिक परिश्रम के उपरांत सफलताएं प्राप्त करेंगे। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग बन रहे हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए वर्ष सामान्य फल कारक रहेगा, शनि की साडेसाती के कारण कार्य स्थल पर तनाव की स्थिति वर्ष भर रह सकती हैं। पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के पूर्ण योग बन रहे हैं। राजकीय सेवाओं के लिए प्रयासरत जातकों को परिश्रम के उपरांत सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मेष राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 मध्यम फल कारक रहेगा। वर्ष के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य सामान्य रहेगा परंतु उत्तरार्ध तक स्वास्थ्य संबंधी अनेक समस्याएं रह सकती है। स्वास्थ्य से संबंधित अनेक परेशानियां जैसे–पेट, अस्थि रोग,नसों तथा नेत्र संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। वाहन सावधानी से चलाएं, शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें तथा प्रतिदिन सांयकाल बजरंग बाण का पाठ करें, शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें, वृद्ध आश्रम में भोजन तथा जल की व्यवस्था करें।

2 वृषभ राशि– वृषभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 सामान्य फलकारक रहेगा। गुरु की कृपा जून तक भाग्य को सुदृढ़ बनाएगी। जिससे शिक्षा, यात्राओं तथा धार्मिक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। वर्षारंभ में व्यापार के परिपेक्ष में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। परिश्रम से व्यापार के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करेंगे। व्यापार का विस्तार होगा। शनि का गोचर व्यवसाय और आय में धीरे-धीरे सुधार करेगा परंतु धैर्य बनाए रखें। भौतिक सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। समाज में उच्च पद प्रतिष्ठित व्यक्तियों के साथ संपर्क बढ़ेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। कुटुम्ब में कलह के कारण वर्ष के पूर्वार्ध में कुछ तनाव की स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा वर्ग को स्थानांतरण एवं पदोन्नति में लाभ प्राप्त होगा। भूमि– भवन– वाहन के क्षेत्र में किया गया निवेश लाभकारी होगा। शेयर बाजार में किया गया निवेश आकस्मिक लाभ देगा। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। धर्म व भक्ति के क्षेत्र में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। वर्ष के पूर्वार्ध में स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव वर्ष भर रहेंगे। दीर्घकालीन न्यायालय संबंधी मामलों में प्रयास करने से विजय प्राप्त करेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी, धार्मिक यात्राएं संभव है। लाभ हेतु रुद्राभिषेक करें एवं दुर्गा सप्तशती का प्रतिदिन पाठ करें, ‘ॐ श्री विष्णवे नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

3 मिथुन राशि– मिथुन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 उतार चढ़ाव वाला रह सकता है। वर्ष आरंभ में गुरु का शुभ प्रभाव कर्ज मुक्ति और संपत्ति लाभ में सहायक होगा। जून माह के उपरांत आर्थिक स्थिति में बदलाव हो सकता है। शनि का प्रभाव साझेदारी तथा दांपत्य जीवन में परीक्षा की स्थिति उत्पन्न करेगा। व्यापारी वर्ग के लिए वर्ष उत्तम रहेगा। व्यापार का विस्तारीकरण धन लाभ देगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु वर्ष शुभ फल कारक है। कुटुंब जनों का सहयोग प्राप्त करेंगे। माता-पिता से पूर्ण सहयोग/आशीर्वाद प्राप्त होगा। भूमि–भवन–वाहन के क्षेत्र में किया गया निवेश सामान्य लाभ दे सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। प्रतिद्वंद्वियों से सचेत रहें। शनि देव की कृपा से रुके हुए समस्त कार्य सिद्ध होंगे। प्रगति के द्वार खुलेंगे। दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च होगा। नौकरी पेशा वर्ग के लिए वर्ष सामान्य रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें धैर्य का परिचय दें। पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के पूर्ण योग बन रहे हैं। स्वयं को भी स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याएं रह सकती हैं। व्यापारिक/धार्मिक यात्राएं होंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें। गणेश जी को 27 दूर्वा चढ़ाए, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, हनुमान चालीसा का प्रतिदिन सायंकाल पाठ करें। ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

4 कर्क राशि– कर्क राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 शुभ फल कारक रहेगा। मांगलिक कार्यों का संपादन होगा। वर्षारंभ में व्यापार के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे, परंतु उत्तरार्ध में उठापटक की स्थिति उत्पन्न होगी।आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। आत्म बल से सभी कार्य सिद्ध होंगे। कुटुंबजनों के मध्य सौहार्दपूर्ण वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन खटास रह सकती है । प्रेम प्रसंगों में मधुरता रहेगी। भूमि, भवन, वाहन में निवेश सामान्य लाभ देगा। संतान को लेकर सुखद समाचार प्राप्त होगा । निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग हेतु समय सामान्य रहेगा। पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के योग बनेंगे, सहकर्मियों एवं प्रतिद्वंद्वियों से सतर्कता बरतें। जीवन साथी के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, रुद्राभिषेक करें, ‘ॐ सोम सोमाय नमः’ का प्रतिदिन जप करें।

5 सिंह राशि– सिंह राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 सामान्य फल कारक रहेगा। शनि की ढैया के प्रभाव से मन चिंतित तथा तनावपूर्ण रह सकता है। व्यापार में सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे तथा व्यापार का विस्तार भविष्य में आर्थिक नुकसान दे सकता है। व्यावसायिक साझेदारों द्वारा छल का शिकार हो सकते हैं अतः संकेत पत्र पर हस्ताक्षर करने से पूर्व सावधानी बरतें। कुटुंब में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। आर्थिक संसाधनों में वृद्धि होगी। नए निवेश से धन प्राप्ति के योग। भूमि–भवन–वाहन के क्षेत्र में किया गया निवेश परेशानी का कारण बन सकता है । भाई बन्धुओं,मित्र जनों से विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है अतः क्रोध पर नियंत्रण रखें, धैर्य का परिचय दें। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष की ओर से हर्ष का समाचार प्राप्त करेंगे। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न होने के पूर्ण योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष सामान्य फल कारक है। पदोन्नति एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं, शत्रु प्रबल रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष 2026 शुभ फल कारक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं रह सकती हैं। स्वयं को भी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रहेंगी। अस्थि, नेत्र, उदर, सिर सम्बन्धी अनेक समस्याओं से पीड़ित रह सकते हैं। शीत, ठंड का प्रभाव रहेगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। वाहन सावधानी से संचालित करें। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। एवं प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें।

6 कन्या राशि– कन्या राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 सुख, समृद्धि और रचनात्मकता को बढ़ाने वाला रहेगा। गुरु का अनुकूल गोचर जून तक संतान शिक्षा और सृजनात्मक कार्यों में शुभ परिणाम प्रदान करेगा। भाग्य की प्रबलता से व्यापार में विशेष लाभ प्राप्त करेंगे। व्यापार का विस्तारीकरण लाभ देगा। कुटुंब जनों के मध्य वातावरण तनावपूर्ण रहेगा। भूमि–भवन– वाहन के क्षेत्र में पूंजी निवेश लाभ देगा। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष 2026 सामान्य है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त हो सकता है। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय उत्तम है, पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के योग बन रहे हैं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। जीवन साथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे एवं स्वयं का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। भौतिक साधनों में धन खर्च होगा। धार्मिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें, ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का प्रतिदिन 108 बार जाप करें।

यह भी पढ़ें 👉  सिगनल लोकेशन पुस्तिका का डीआरएम रेलवे ने किया विमोचन

7 तुला राशि – तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 सामान्य फल कारक रहेगा, घर कुटुंब एवं स्थाई संपत्ति पर मुख्य रूप से वर्ष केंद्रित रहेगा। वर्षारंभ में तीन माह तक स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां रह सकती हैं तदोपरांत स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। घर परिवार में कुछ अशांति व तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। व्यवसाय में किया गया पूंजी निवेश आर्थिक लाभ देगा। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। पैतृक संपत्ति से धनार्जन होने के पूर्ण योग हैं। भूमि, भवन, वाहन के क्षेत्र में किया गया पूंजी निवेश लाभदायक रहेगा। उच्च मनोबल से विपरीत परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त करने में समर्थ होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष सामान्य फल कारक रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अनेक सफलताएं प्राप्त करेंगे। कला/संगीत के क्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/सम्पन्न हो सकता है। दीर्घकालिक रुके हुए कार्यों में सफलता प्राप्त करेंगे। शत्रु पराजित होंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे परंतु संतान के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित भी रहेंगे। नौकरीपेशा वर्ग हेतु वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। स्वास्थ्य के परिपेक्ष से वर्ष 2026 सामान्य ही रहेगा। उदर,हड्डियों ,नसों , उच्च रक्तचाप को गंभीरता से लें अन्यथा हृदय संबंधी परेशानियां हो सकती है। व्यापारिक यात्राएं हो सकती हैं। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें,दुर्गा सप्तशती का पाठ करें एवं गाय को चारा खिलाएं। ‘ॐ श्री सिद्धिविनायकाय नमः’ का जाप करें।

8 वृश्चिक राशि– वृश्चिक राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 संवाद अध्ययन और यात्राओं से जुड़ा रहेगा, गुरु जून तक शिक्षा एवं लेखन कार्य में सफलता प्रदान करेंगे। व्यापार में सफलता प्राप्त होगी। कुटुंबजनों के मध्य आपसी मतभेद उत्पन्न हो सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष को लेकर शुभ समाचार प्राप्त होगा। मनोबल से सभी कार्य सिद्ध होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु वर्ष उत्तम है। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष शुभ फल कारक रहेगा। पदोन्नति एवं स्थानांतरण हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय सेवाओं हेतु प्रयासरत जातकों को सफलता प्राप्त हो सकती है। यात्राएं सफल रहेंगी। लाभ हेतु सूर्य को जल अर्पित करें, आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करें एवं मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू व सिंदूर अर्पित करें, ‘ॐ हं हनुमंते नमः’ का जाप करें।

9 धनु राशि– धनु राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 सामान्य फल प्रदान करने वाला रहेगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। शनि आपके प्रयासों को स्थिरता देगा। शनि की ढैया का पूर्ण प्रभाव रहेगा। आर्थिक संसाधनों में भी उथल-पुथल के बाद स्थिरता आएगी, व्यवसाय एवं कारोबार सामान्य रहेगा। भूमि भवन वाहन के क्षेत्र में किया गया पूंजी निवेश हानिकारक हो सकता है। व्यापार में उतार-चढ़ाव के उपरांत सामान्य लाभ प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से आंशिक धन लाभ होगा। भाई बंधुजनों/ कुटुंब में वातावरण शांतिमय रहेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुझान कम होगा। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष उत्तम रहेगा शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। कला तथा लेखन में रुचि बढ़ेगी। अविवहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न होगा। शेयर बाजार में निवेश सामान्य लाभ देगा। भौतिक संसाधनों में धन खर्च होगा। नौकरीपेशा वर्ग के लिए समय सामान्य है, पदोन्नति/ स्थानांतरण हो सकता है। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्राएं सफल रहेंगी। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। वाहन सावधानी से संचालित करें। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें, श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करें, प्रतिदिन सायं काल हनुमान चालीसा का पाठ करें। शनिवार को शनि मंदिर में दीपक प्रज्वलित करें।

यह भी पढ़ें 👉  सिगनल लोकेशन पुस्तिका का डीआरएम रेलवे ने किया विमोचन

10 मकर राशि – मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 उत्तम फल कारक रहेगा। आत्मविश्वास एवं प्रगति का विशेष सामान्य से स्थापित करेंगे। व्यापार में उन्नति प्राप्त करेंगे। व्यापार का विस्तार संभव है। कुटुंब में हर्षोल्लास का वातावरण रहेगा। जीवन साथी से पूर्ण सहयोग प्राप्त करेंगे, वैवाहिक जीवन में कटुता आ सकती है। नया कार्य प्रारंभ करने हेतु वर्ष उत्तम फल कारक है। नव निर्माण के विशेष योग, भूमि–भवन–वाहन के क्षेत्र में किया गया निवेश आर्थिक लाभ देगा। पैतृक संपत्ति से आय के साधनों में वृद्धि होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। सामाजिक यश प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। राज पक्ष से लाभ प्राप्त करेंगे। भाग्य की प्रबल रहेगा जिससे सभी कार्य सिद्ध होंगे। नौकरीपेशा वर्ग के लिए वर्ष उत्तम फल कारक रहेगा। पदोन्नति तथा वेतन वृद्धि के पूर्ण योग है। भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। निसंतान दंपतियों को संतति सुख प्राप्त होगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। यात्राएं सफल रहेंगी। शिवजी को प्रतिदिन 11 लोटा जल अर्पित करें। बजरंग बाण का पाठ करें, मंगलवार को हनुमान जी को लड्डू तथा सिंदूर अर्पित करें।

11 कुंभ राशि – कुंभ राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 अंतरिक्ष शक्ति और आध्यात्मिक पर केंद्रित रहेगा जिससे मिश्रित फल प्राप्त होंगे। शनि की साडेसाती का अंतिम चरण लाभदायक सिद्ध होगा। व्यापार में बौद्धिक क्षमता से लाभ प्राप्त करेंगे। पैतृक संपत्ति से धनार्जन हो सकता है। कुटुम्ब जनों के मध्य संबंध मधुर रहेंगे तथा वृद्धजनों से वियोग संभव है। वैवाहिक जीवन सुखद बीतेगा। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंग। वर्ष 2026 में आकस्मिक धन लाभ होने के योग भी बन रहे हैं। नौकरी पेशा वर्ग के लिए वर्ष शुभ रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त करेंगे। पदोन्नति तथा स्थानांतरण हो सकता है। शेयर बाजार में निवेश सामान्य लाभ देगा। विद्यार्थी वर्ग के लिए वर्ष उत्तम रहेगा। शिक्षा के क्षेत्र में विशेष सफलता प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा, हड्डियों, एलर्जी, नसों से संबंधित परेशानी उत्पन्न हो सकती है। वाहन सावधानी से चलाएं अन्यथा चोट लगने की संभावना। शनिवार को लंबी यात्रा करने से बचें। लाभ हेतु बजरंग बाण का पाठ करें। मंगलवार को सुंदरकांड का पाठ करें एवं शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी काली बत्तियां प्रज्वलित करें, जरूरतमंदों की सहायता करें।

12 मीन राशि– मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2026 विशेष उपलब्धियां भरा रहेगा। शनि की साढ़ेसाती का मध्य होने का प्रभाव भी वर्ष भर रहेगा। गुरु की कृपा से सभी महत्वाकांक्षाएं एवं योजनाएं सफल होंगी। व्यापार हेतु वर्ष उत्तम फल कारक है। अनेक स्रोतों से धनागम होगा। उच्च मनोबल से सभी समस्याओं का समाधान प्राप्त करेंगे। कार्यक्षेत्र में प्रतिष्ठा एवं सम्मान में वृद्धि होगी। भूमि, भवन, वाहन के क्षेत्र में किया गया पूंजी निवेश आर्थिक लाभ प्रदान करेगा। कुटुंब में वर्ष के पूर्वार्ध में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परंतु उत्तरार्ध में शांति का वातावरण रहेगा। दांपत्य जीवन उतार चढ़ाव रहेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त करेंगे। प्रेम प्रसंग मधुर रहेंगे। घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। धर्म में रुचि बढ़ेगी। अविवाहित जातकों का विवाह सुनिश्चित/संपन्न हो सकता है। शत्रु प्रबल रहेंगे। नौकरी पेशा वर्ग के लिए समय शुभ रहने वाला है, पदोन्नति के पूर्ण योग बन रहे हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में धन खर्च करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। लाभ हेतु प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें। आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें, हनुमान चालीसा का पाठ करें एवं शनिवार को शनि मंदिर में चार मुखी दीपक प्रज्वलित करें। जरूरतमंदों की सहायता करें।

🙏🙏आचार्य बहुगुणा 🙏🙏

Advertisement
Ad Ad Ad Ad