Advertisement

राजस्व गांव की मांग को लेकर कल होगी महा रैली हजारों की संख्या में जुटेंगे ग्रामीण

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाए जाने की मांग को लेकर कल ग्रामीणों की रैली के ऐतिहासिक होने की संभावना व्यक्त की जा रही है यह रैली महारैली का रूप लेगी जिसमें हजारों की संख्या में ग्रामीण राजस्व गांव की हुंकार भरेंगे फिलहाल जिस प्रकार से जगह-जगह से छन-छन कर आउटपुट मिल रहा है उसके अनुसार कल की रैली अब तक की सबसे बड़ी रैली साबित होगी महारैली की सफलता में दिन-रात एक कर रहे ग्रामीणों को राजस्व गांव के लिए जबरदस्त समर्थन मिलता हुआ दिखाई दे रहा है वर्षों से लंबित राजस्व गांव की मांग को लेकर अब ग्रामीण एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का मन बना चुके हैं हर किसी का एक ही कहना है की राजस्व गांव के लिए सबको एकजुट होना ही होगा और यह एकजुटता कल की महारैली में दिखाई दे सकती है फिलहाल तय कार्यक्रम के मुताबिक हजारों की संख्या में ग्रामीण जनता इंटर कॉलेज का रोड में एकत्र होंगे यह सिलसिला 10:30 बजे से शुरू होगा उसके बाद जनसभा और जनसभा के बाद महारैली जोरदार नारेबाजी के साथ लालकुआं तहसील पहुंचेगी जहां उच्च अधिकारियों को ज्ञापन देकर राजस्व गांव की मांग को बुलंद किया जाएगा

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad