पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सेंचुरी पेपर में लालकुआं ने उठाया यह प्रभावी कदम
सेंचुरी पल्प एवं पेपर और पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय के बीच 200 एकड़ में वृक्षारोपण हेतु दीर्घकालिक समझौता, हरित भविष्य की ओर बड़ा कदम
लालकुआँ।
पर्यावरण संरक्षण, कच्चे माल की उपलब्धता तथा रोजगार सृजन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सेंचुरी पल्प एवं पेपर तथा गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, पंतनगर के मध्य दिनांक 31 मार्च 2026 को 200 एकड़ भूमि पर वृक्षारोपण के लिए एक दीर्घकालिक समझौता हस्तांतरित किया गया। यह समझौता सेंचुरी मिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजय कुमार गुप्ता एवं विश्वविद्यालय के उप नियंत्रक फार्म श्री सत्य प्रकाश कुरील के मध्य संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मुख्य महाप्रबंधक डॉ० टी० पी० सिंह एवं महाप्रबंधक डॉ० आशुतोष सिंह के साथ-साथ सेंचुरी मिल के मुख्य वित्त अधिकारी श्री महेन्द्र कुमार हरित, उपाध्यक्ष श्री नरेश चन्द्रा, श्री अमित गंगवाल तथा श्री रवि प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि सेंचुरी मिल एवं विश्वविद्यालय का यह संयुक्त प्रयास कच्चे माल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ-साथ हरित आवरण बढ़ाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। उन्होंने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक प्रभावी कदम बताया।
उपाध्यक्ष श्री नरेश चन्द्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि सेंचुरी मिल द्वारा वर्ष 2025–26 में कुल 2.22 करोड़ वृक्षों का वृक्षारोपण किया गया है। साथ ही यूकेलिप्टिस के क्लोन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक नया मिस्ट चैम्बर भी स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2026–27 के लिए 2.50 करोड़ वृक्षारोपण का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसे पूरा करने के लिए मिल प्रतिबद्ध है।
इस समझौते को क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण, औद्योगिक विकास तथा कृषि आधारित सहयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध पर सद्गुरुदेव सतपाल महाराज ने जताई चिंता कहा विश्व शांति के लिए हो विशेष पूजा अर्चना