बेरी पड़ाव में आया तेंदुआ ,दहशत

ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी विकासखंड के बेरी पड़ाव क्षेत्र में बीती शाम और आज सुबह तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप बचा हुआ है सुरक्षा की दृष्टि से तेंदुए की चहल कदमी के समीप एक पब्लिक स्कूल में अवकाश घोषित कर दिया गया है क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गापाल मौके पर पहुंचे तथा वन विभाग के आला अधिकारियों एवं प्रशासनिक अमले को दूरभाष पर सूचना देकर तेंदुए का सर्च ऑपरेशन चलाए जाने की मांग कर रहे हैं
क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र दुर्गापाल ने बताया कि बीती शाम भी और आज सुबह भी बी सी रजवार मेमोरियल पब्लिक स्कूल के आसपास तेंदुआ दिखाई दिया आज सुबह भी 6 से 7 के मध्य देखा गया है फिलहाल तेंदुए के आसपास में ही किसी खेत में छुपे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है सुरक्षा की दृष्टि से बी सी रजवार मेमोरियल पब्लिक स्कूल में छुट्टी कर दी गई है उन्होंने बताया कि उन्होंने दूरभाष पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के आला अधिकारियों को तथा प्रशासनिक अधिकारियों को भी अवगत कराया है उन्होंने कहा कि ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है लिहाजा तेंदुए का शीघ्र पता लगाया जाए उल्लेखनीय है कि बाघ एवं तेंदुए को लेकर के वन विभाग द्वारा भी सघन तलाशी अभियान पूर्व में से चलाया जा रहा है बाबजूद उसके तेंदुए का आबादी क्षेत्र में आना ग्रामीणों में भय का कारण बन रहा है

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  श्री हंस प्रेम योग सतपाल महाराज आश्रम में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव
Ad Ad Ad Ad