अंकिता भंडारी हत्याकांड में महापंचायत 8 फरवरी को

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड का बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड एक बार फिर बड़े जन आक्रोश में तब्दील होने जा रहा है पूर्व में हुए अनेक आंदोलनों के बाद सरकार ने सीबीआई जांच की संस्तुति दे दी है और मामले में सीबीआई जांच शुरू हो चुकी है बाबजूद इसके कांग्रेस समेत विपक्षी दलों एवं अनेक सामाजिक संगठनों ने सीबीआई जांच को केवल वी आई पी को बचाने के लिए की जा रही कार्रवाई करार दिया है इसे लेकर अब देहरादून में 8 फरवरी को महापंचायत का ऐलान किया गया है पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि अंकिता मामले में सीबीआई जांच केवल वीआईपी को बचाने के लिए की जा रही है लिहाजा कांग्रेस समेत पूरा विपक्षी इंडिया गठबंधन मांग करता है कि जन भावनाओं के अनुरूप सुप्रीम कोर्ट की देखरेख में सीबीआई जांच की जानी चाहिए बहरहाल अंकिता भंडारी हत्याकांड में जिस प्रकार से एक बार फिर जन आक्रोश सामने आ रहा है और महापंचायत के बाद प्रदेश भर में किसी बड़े आंदोलन की चिंगारी भी सुलग सकती है इसने सरकार को एक बार फिर से मुश्किल में डाल दिया है