मानव उत्थान सेवा समिति ने रामपुर में किया भव्य सत्संग समारोह, हजारों श्रद्धालु उमड़े
मानव धर्म मंदिर रामपुर में सदगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज के जन्मोत्सव उपलक्ष्य में विराट सत्संग समारोह का आयोजन किया गया जिसमें अनेक संत महात्माओं के अलावा सैकड़ो श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया आयोजित कार्यक्रम में बताया गया सदगुरु देव श्री सतपाल जी महाराज का 75 वां पावन जन्मोत्सव 21 सितंबर को ऋषिकुल हरिद्वार में
मनाया जाएगा जिसमें भारतवर्ष के सभी प्रांतों के अलावा विदेशों के भी श्रद्धालु भक्त जन पहुंच रहे हैं सामूहिक कार्यक्रम से पूर्व प्रत्येक शाखा आश्रम में जन्मोत्सव समारोह में सदगुरुदेव महाराज जी के श्री चरणों में
श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ऐसे कार्यक्रम किये जा रहे हैं इसी क्रम में आज रामपुर शाखा में कार्यक्रम किया गया इस दौरान मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव युवा संत महात्मा सत्यबोधानंद जी ने सत्संग की महिमा बताने के साथ-साथ 20 व21 तारीख को होने वाले भव्य कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी तथा बताया कि अतिथि एवं श्रद्धालुओं के लिए रहने भोजन गाड़ी पार्किंग इत्यादि की समुचित व्यवस्था की जा रही है ऋषिकुल मैदान के अलावा दो अन्य मैदान भी इसके निमित्त आरक्षित किए गए हैं उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान कर कहां कि किसी भी कार्यक्रम की सफलता बेस्ट प्लानिंग पर निर्भर होती है यदि कार्य योजना अथवा रूपरेखा सही से बनाई जाए तो कार्यक्रम को संचालित करने में आसानी होती है उन्होंने कहा कि जो भी लोग सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी के पावन जन्मोत्सव में जाना चाहते हैं वे प्रेम नगर आश्रम द्वारा दिए जा रहे संपर्क के नंबरों में वार्तालाप कर व्यवस्था बना लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके उन्होंने इस दौरान मानव धर्म मंदिर रामपुर की प्रभारी एवं स्थानीय शाखा से जुड़े सभी प्रेम कार्यकर्ता बंधुओ को शुभकामनाएं दी सत्संग के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया इस दौरान प्रचारिका बाई जी जी महात्मा आलोकानंद जी इंद्रावती बाई जी साधक मुन्ना जी साध्वी बहन शीतल सुमन के अलावा सैकड़ो श्रद्धालु प्रेमीजन मौजूद रहे
भ्रमण पर निकला रेलवे कर्मचारियों का दल
रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान ने श्रवण तिवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष