दुग्ध संघ ने किया उत्पादकों के हित में यह बड़ा ऐलान
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के वर्तमान बोर्ड के दो वर्ष पूर्ण होने पर दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह के मौके पर आयोजित भब्य संगोष्ठी आयोजित कर जनपद की 700 से अधिक महिला दुग्ध उत्पादकों के समक्ष आगामी अप्रैल माह से दुग्ध उत्पादकों के 2 रुपए दुग्ध मूल्य बढ़ोतरी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ का मुख्य उद्देश्य जनपद के दुग्ध उत्पादकों का सर्वांगीण विकास करना है। इसीलिए उन्होंने आगामी 15 अप्रैल से नैनीताल जनपद के दुग्ध उत्पादकों को 2 रुपये दुग्ध मूल्य में बढाते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर यह सौगात देने का अपनी बोर्ड बैठक के बाद निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नैनीताल दुग्ध संघ जनपद के सभी दुग्ध उत्पादकों के साथ मिलकर कार्य कर रहा है

, तथा उनके दुख-सुख का साथी भी है, इसीलिए दुग्ध उत्पादक की प्रत्येक समस्या पर सदैव उनके साथ खड़ा रहता है उन्होंने दुग्ध क्रांति को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा का भी आभार व्यक्त किया इसके अलावा उन्होंने प्रबंध कार्यकारिणी के सभी साथियों का एवं उपस्थित दुग्ध उत्पादकों का भी आभार व्यक्त किया यहां मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल ने मौजूदा दौर में महिलाओं की सशक्त भूमिका का उल्लेख किया तथा अपने संबोधन से मातृशक्ति को प्रोत्साहित भी किया इसके अलावा यहां संजय उपाध्याय अनुराग शर्मा संचालन कर रहे संजय भाकुनी के अलावा मंच पर विराजमान वरिष्ठ अधिवक्ता एवं वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक ने भी अपने ओजस्वी संबोधन के माध्यम से भव्य आयोजन पर सभी को शुभकामनाएं दी एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य एवं प्रबंध कार्यकारिणी के 2 वर्ष का सफल कार्यकाल पूरे होने पर उद्बोधन देते हुए अनेक विषयों पर मार्गदर्शन दिया इस दौरान दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को भी चेक प्रदान कर कर सम्मानित किया गया