लालकुआं में 2 अप्रैल को होगा मातृशक्ति दिवस एवं सद्भावना सत्संग समारोह
लालकुआं नगर के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर पार्क में मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को जगत जननी माता राजराजेश्वरी जी की पावन जयंती के शुभ अवसर पर मातृ शक्ति दिवस एवं सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा यह जानकारी देते हुए मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा संचालित श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता लालकुआं के प्रबंधक महात्मा आलोकानंद जी ने बताया कि सद्भावना सत्संग समारोह में अनेक तीर्थ स्थलों के संत महात्मा जन अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे उन्होंने बताया कि परम आराध्या माता राजराजेश्वरी की पावन जयंती पूरे देश में धूमधाम से मनाई जाती है उन्होंने बताया कि 2 अप्रैल को दिन में 1:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक मातृ शक्ति दिवस एवं सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन होगा उन्होंने समस्त प्रेमी श्रद्धालु जनों से अपील कर कहा है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं
सेंचुरी पेपर मिल लालकुआं द्वारा कल नगर में निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने वन महकमे से किया बड़ा सवाल, लाखों पेड़ काटने पर जताई चिंता