सांसद अजय भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ के लिए स्वीकृत किए एक लाख

ख़बर शेयर करें

सांसद अजय भट्ट ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हल्दूचौड़ के लिए तकनीकी कार्यों के सफल संचालन हेतु सांसद निधि से ₹100000 स्वीकृत किए हैं उन्होंने दूरभाष पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी निर्देशित किया कि उक्त कार्य में तत्काल पहल की जाए हल्दूचौड़ क्षेत्र के वयोवृद्ध समाजसेवी गोविंद भट्ट ने सांसद अजय भट्ट से उनके हल्द्वानी कटघरिया स्थित आवास पर मुलाकात करते हुए ज्ञापन सौंपा जिसमें एक्स-रे मशीन के इंस्टॉलेशन रेडिएशन सुरक्षा विद्युत कनेक्शन एवं अन्य तकनीकी कार्यों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की अजय भट्ट ने मामले पर तत्परता दिखाते हुए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना फंड से तत्काल ₹100000 स्वीकृत किए जाने की घोषणा की समाज सेवी हेमंत गोनिया के अलावा क्षेत्रवासियों ने भी सांसद अजय भट्ट का आभार व्यक्त किया है