नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लालकुआं में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
बाल विकास परियोजना विभाग उत्तराखंड द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र में नौ वां राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ किया गया नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने पोषण माह का शुभारंभ करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं का जिक्र किया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं द्वारा सरकार की योजनाओं का सही से क्रियान्वयन करने एवं पोषण माह के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में अध्ययन शिशु एवं गर्भवती महिलाओं के कल्याण के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की कार्यक्रम की मुख्य संयोजिका सरनजीत कौर ने कहा कि पोषण माह का उद्देश्य स्तनपान करने वाले शिशुओं के अलावा आंगनबाड़ी केंद्र के शिशुओं एवं गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के साथ-साथ महिलाओं को आंगनबाड़ी केंद्र में संचालित योजनाओं की जानकारी दिया जाना है इस दौरान विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्र की कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं ने अपने द्वारा निर्मित पोषक तत्वों से युक्त पदार्थों के अनेक व्यंजन भी तैयार किये जिनका नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने निरीक्षण कर सभी को शुभकामनाएं दी यहां सरनजीत कौर पूजा जोशी प्रभा कांडपाल गीता चौधरी तुलसी पंत दीपा मिश्रा भावना भट्ट ममता मिश्रा रमा त्रिपाठी सुमन मौजूद रहे
रेल कर्मचारियों ने साबित किया ईमानदारी आज भी जिंदा है