कल से है नवरात्रि ,घट स्थापना सुबह 6:53 के बाद शुरू पढ़िए विस्तृत जानकारी

ख़बर शेयर करें

🌹चैत्र शुक्ल पक्ष के आगामी व्रत पर्व -🌹
🌹नवरात्रि आरम्भ ,नूतन वर्ष आरम्भ,कलश स्थापना ,ध्वजारोहण, प्रतिपदा तिथि क्षय-19 मार्च (कलश स्थापना प्रातः 6:53 के बाद )
🌹द्वितीय नवरात्रि-20 मार्च
🌹तृतीय नवरात्रि-21 मार्च
🌹चतुर्थ नवरात्रि-22 मार्च
🌹पंचम नवरात्रि-23 मार्च
🌹छठी नवरात्रि -24 मार्च
🌹सप्तम नवरात्रि -25 मार्च
चैत्राष्टमी,श्री राम नवमी ,तुलसी बोने का दिन -26 मार्च
🌹नवम नवरात्रि,कन्या पूजन -27 मार्च
🌹नवरात्रि व्रत पारायण ,हरेला पूजन ,दशमी -28 मार्च
🌹कामदा एकादशी व्रत -29 मार्च
🌹प्रदोष व्रत -30 मार्च
🌹पूर्णिमा व्रत -1 अप्रैल
🌹स्नान दान पूर्णिमा ,हनुमान जयंती-2 अप्रैल
🌹#संवत्सरप्रतिपदाकलशस्थापनानिर्णय -19 मार्च को अमावस्या को प्रतिपदा तिथि क्षय हो गई है ऐसी स्थति में शास्त्रों में अमायुक्ता प्रतिपदा में ही नवरात्रारम्भ करने का निर्देश है ,19 मार्च को अमावस्या की समाप्ति प्रातः 6:53 के बाद नवरात्रारम्भ,कलश स्थापना पूर्णतः शास्त्र सम्मत है । 🌹#श्रीरामनवमी_निर्णय -इस वर्ष नवमी तिथि 26 मार्च को मध्यान्हव्यापिनी है और 27 मार्च को उदयव्यापिनी है पर शास्त्र के अनुसार भगवान राम का जन्म मध्याह्न काल में हुवा है इसलिए 26 मार्च को मध्याह्न काल में नवमी तिथि की व्याप्ति होने के कारण इसी दिन 26 मार्च श्री रामनवमी का व्रत व जन्मोत्सव मनाना शास्त्र सम्मत है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का पंचांग एवं राशिफल

सभी सनातन धर्मावलंबियों को आगामी बासंतिक नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ!माँ जगदंबा की कृपा सदा बनी रहे ।🙏🏻🙏🏻

Advertisement
Ad Ad Ad Ad