पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय पोषण माह के तहत हल्दूचौड़ में ग्रामीणों संग जानकारी साझा की

ख़बर शेयर करें

गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय अंतर्गत सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दो महीने तक ग्रामीण क्षेत्र में चलने वाले जागरूकता अभियान के तहत अनेक विषयों पर ग्रामीणों को जानकारी दी जा रही है तथा ग्रामीण परिवेश का बारीकी से अध्ययन कर स्वावलंबन की दिशा में भी प्रयास किये जा रहे हैं इसके तहत छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर सुधा जुकारिया डॉक्टर मोनिका खोलिया के मार्गदर्शन में हल्दूचौड़ की दुम्का बंगर बच्ची धर्मा ग्राम सभा के गोपीपुरम एवं सिंघल फॉर्म कॉलोनी में लगातार अभियान जारी कर रखा है 9 सितंबर से शुरू हुए राष्ट्रीय पोषण माह के तहत भी विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को पौष्टिक आहार की जानकारी दी जा रही है तथा पोषक तत्वों से भरपूर आहार के संबंध में भी अवगत कराया जा रहा है उल्लेखनीय है कि सामुदायिक विज्ञान महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा डॉक्टर सुधा जुकरिया डॉक्टर मोनिका खोलिया के नेतृत्व तथा ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी के सहयोग से दो महीने तक किए जा रहे महा अभियान के तहत सप्ताह में तीन दिन क्षेत्र वासियों से रूबरू होकर जानकारी दी जा रही है

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad