लखनऊ में पर्वतीय महासभा ने धूमधाम से मनाया होली मिलन

ख़बर शेयर करें

होली की हर और धूम मची है इसी क्रम में पर्वतीय महासभा ने लखनऊ में रंगारंग होली का आयोजन किया लखनऊ के इंद्रप्रस्थ नगर में पर्वतीय महासभा के अध्यक्ष जीवन चंद्र उप्रेती के आवास पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक होली के गीतों की सुंदर प्रस्तुति कर अपने इष्ट आराध्य देवी देवताओं को नमन किया और सभी के सुख समृद्धि की कामना की श्री उप्रेती ने बताया कि प्रवासी उत्तराखंडी जहां भी हैं वहां वे अपने पारंपरिक होली को गाना नहीं भूलते हैं इंद्रप्रस्थ नगर में भी बड़ी संख्या में प्रवासी उत्तराखंडी है जो ऐसे अनेक अवसर पर अपने रीति-रिवाज के अनुसार सुंदर होली का गायन करते हैं