मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है होली महोत्सव
मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा रंगों का पर्व होली धूमधाम से मनाया जा रहा है इस अवसर पर सत्संग एवं रंगारंग कार्यक्रम के माध्यम से होली के पौराणिक एवं सामाजिक महत्व पर संत महात्माओं द्वारा उपस्थित श्रद्धालु एवं प्रेमी जनों का मार्गदर्शन किया जा रहा है मानव उत्थान सेवा समिति के कुमाऊं भर के अनेक आश्रमों में होली का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है बीते दिवस हल्द्वानी एवं रुद्रपुर आश्रम में होली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया यहां प्रचारिका बाई जी मानसी बाई जी जीविका बाई जी विरक्ता बाई जी आदि ने होली के पौराणिक महत्व पर विस्तार से व्याख्यान देते हुए इसके सामाजिक महत्व का भी उल्लेख किया संत महात्माओं द्वारा बताया गया कि रंगों का पर्व होली हमें ईश्वर की आस्था समदर्शिता एवं न्यायशीलता का बोध कराता है और इस भौतिक जगत में रहते हुए भी हमें उस परम तत्व को नहीं भूलना चाहिए जिससे यह संपूर्ण चराचर जगत प्रकाशमान है संत महात्माओं ने कहा कि कोई भी पर्व एवं त्यौहार की सार्थकता तभी है जब हम मन वचन कर्म से सदैव धर्म के मार्ग का अनुसरण करें तथा नित्य सदगुरुदेव के श्री चरणों का ध्यान रखते हुए सन्मार्ग पर बढ़ते चले यहां मुख्य रूप से कन्हैया सिंह डॉक्टर आर पी श्रीवास्तव भुवन चंद्र भट्ट ज्वाला दत्त पाठक पीसी जोशी महेश पांडे के के नयाल अमर सिंह भदोरिया भुवन उप्रेती कृष्ण चंद्र उप्रेती लक्ष्मण सिंह रावत समेत अनेकों श्रद्धालु उपस्थित रहे
नगर पंचायत लालकुआं बोर्ड मीटिंग में अहम प्रस्ताव पारित
भाजपा नेता देवेंद्र बिष्ट के प्रयासों से दिव्यांग जीवन की जिंदगी हुई आसान, इलेक्ट्रॉनिक स्कूटर मिलते ही खुशी से छलछला गईं जीवन की आंखें
स्वराज हिंद फौज के संस्थापक अध्यक्ष सुशील भट्ट ने गैस की कालाबाजारी पर जताई चिंता, एसपी सिटी के माध्यम से सीएम को भेजा ज्ञापन
बिंदुखत्ता की मेधावी छात्रा खुशी ने किया क्षेत्र का नाम रोशन