उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित हो गया है इसके साथ ही उत्तराखंड में आदर्श आचार संहिता भी लागू हो गई है राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार द्वारा जारी निर्देशों के तहत 25 जून से 28 जून तक नामांकन पत्र दाखिल करने की तिथि घोषित की गई है जबकि 29 जून से 1 जुलाई तक नामांकन पत्रों की जांच

2 जुलाई को नाम वापसी 3 जुलाई को चुनाव चिन्ह का आवंटन 10 जुलाई को प्रथम चरण के मतदान जबकि 19 जुलाई को मतगणना एवं चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे इसके अलावा दूसरे चरण के तहत होने वाली चुनाव प्रक्रिया के अनुसार 8 जुलाई को चुनाव चिन्ह का आवंटन तथा 15 जुलाई को मतदान संपन्न कराया जाएगा मतगणना दोनों की एक साथ 19 जुलाई को ही संपन्न की जाएगी
Advertisement
आज है कामदा एकादशी, पढ़िए इसका संपूर्ण महात्म्य
लालकुआं में 2 अप्रैल को होगा मातृशक्ति दिवस एवं सद्भावना सत्संग समारोह