रेल कर्मचारियों ने साबित किया ईमानदारी आज भी जिंदा है
रेल कर्मचारियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल, यात्री का पर्स सुरक्षित लौटाया
बरेली, 08 सितम्बर, 2026: पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के रेल कर्मचारियों ने ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं यात्री सेवा के प्रति संवेदनशीलता का परिचय देते हुए गाड़ी संख्या 15059 लालकुआँ–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस में मिले एक यात्री के पर्स को सुरक्षित रूप से उसके परिजनों तक पहुंचाया।
दिनांक 08 सितम्बर, 2026 को गाड़ी संख्या 15059 के सी-1 कोच में ड्यूटी के दौरान श्री जितेन्द्र केसरी, सीनियर सीसीटीसी एवं श्री रविकांत, सीसीटीसी को एक यात्री का पर्स मिला। पर्स में 3,970 नकद रूपये, एक चेक तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे।
दोनों रेल कर्मचारियों ने तत्परता एवं जिम्मेदारी का परिचय देते हुए पर्स को सुरक्षित अपने कब्जे में लिया तथा इसकी सूचना नियंत्रण कक्ष एवं संबंधित अधिकारियों को दी। यात्री की पहचान एवं उसके परिजनों से संपर्क स्थापित होने के बाद पर्स को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट, आनंद विहार के समक्ष उनके परिजन को सुरक्षित सुपुर्द कर दिया गया।
रेल कर्मचारियों की इस ईमानदार एवं मानवीय पहल से यात्री की धनराशि एवं महत्वपूर्ण दस्तावेज सुरक्षित वापस मिल सका।
जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर मंडल