Advertisement

आज से 2 दिसंबर तक रात्रि 9:00 से सुबह 5:00 बजे तक बंद रहेगा रेलवे का समपार नंबर 37

ख़बर शेयर करें


समपार संख्या-37/स्पेशल रात्रिकालीन अनुरक्षण कार्य हेतु 02 दिसम्बर तक रहेगा बंद
बरेली, 25 नवम्बर, 2026। रेलवे प्रशासन द्वारा संरक्षा एवं अनुरक्षण कार्यों को सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से इज्जतनगर मंडल के बाजपुर-हेमपुर स्माइल रेलवे स्टेशनों के मध्य सिंह ढाबा के समीप स्थित समपार संख्या-37/स्पेशल (किमी 51/17-18) को दिनांक 25 नवम्बर से 02 दिसम्बर, 2026 तक प्रतिदिन रात्रि 9:00 बजे से प्रातः 5:00 बजे तक सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
उक्त अवधि में सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा हेतु वैकल्पिक मार्ग के रूप में हेमपुर स्माइल रेलवे स्टेशन के समीप स्थित समपार संख्या-38/सी का उपयोग किया जा सकेगा। अतः सड़क उपयोगकर्ताओं से अनुरोध है कि निर्धारित अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें तथा यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
इस अवधि में होने वाली असुविधा के लिए रेल प्रशासन खेद व्यक्त करता है।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर