जन्माष्टमी पर रेलवे ने दिया यात्रियों को यह नायाब तोहफ़ा
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
जन्माष्टमी के अवसर पर कासगंज–मथुरा छावनी के मध्य चलेगी एक जोड़ी अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ी
बरेली, 04 सितम्बर, 2026। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा हेतु पूर्वोत्तर रेलवे इज्जत नगर मंडल द्वारा कासगंज–मथुरा छावनी–कासगंज के मध्य एक जोड़ी अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष गाड़ी संख्या 05309/05310 का संचालन किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 05309 कासगंज–मथुरा छावनी विशेष एक्सप्रेस दिनांक 04 सितम्बर, 2026 को कासगंज रेलवे स्टेशन से एक ट्रिप के लिए रात्रि 22:00 बजे प्रस्थान करते हुए सिकंदरा राव 22:34 बजे, हाथरस रोड़ हाल्ट 22:55 बजे तथा हाथरस सिटी 23:07 बजे पहुंचते हुए अगले दिन मथुरा छावनी 00:25 बजे पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 05310 मथुरा छावनी–कासगंज विशेष एक्सप्रेस दिनांक 05 सितम्बर, 2026 को मथुरा छावनी रेलवे स्टेशन से रात्रि 02:20 बजे प्रस्थान करते हुए हाथरस सिटी 02:58 बजे, हाथरस रोड़ हाल्ट 03:07 बजे तथा सिकंदरा राव 03:39 बजे पहुंचते हुए कासगंज रेलवे स्टेशन 04:10 बजे पहुंचेगी।
रेल प्रशासन द्वारा त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक अतिरिक्त प्रबंध किए जा रहे हैं।
जनसंपर्क अधिकारी
इज्जतनगर मंडल