रेलवे ने किया शहीद परेड का आयोजन
रेलवे सुरक्षा बल लाइन इज्जतनगर में शहीद दिवस का आयोजन।
बरेली, 21 अक्टूबर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल स्थित रेलवे सुरक्षा बल लाइन मे ड्यूटी के दौरान कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हुए बल सदस्यों की स्मृति में शहीद परेड का आयोजन किया गया।
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री मिथुन सोनी ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अधिकारियों और जवानों ने मौन रखकर शहीदों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा, समर्पण और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान शहीदों के त्याग तथा राष्ट्र और रेल यात्रियों की सुरक्षा के प्रति उनकी अटूट निष्ठा का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के अधिकारी और बड़ी संख्या में जवान उपस्थित थे।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

