रेलवे ने किया महिला सशक्तिकरण सेमिनार आयोजित
पूर्वोत्तर रेलवे रेल सुरक्षा बल, इज्जतनगर मंडल के तत्वावधान में मंडल रेल प्रबन्धक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देश पर विश्व महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सशक्तिकरण सेमिनार का आयोजन श्री पवन कुमार श्रीवास्तव, मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल, इज्जतनगर की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सेमिनार की मुख्य अतिथि कुमारी श्रद्धा सक्सेना, अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली (वीरता पुरस्कार से सम्मानित) एवं अतिथि श्रीमती शालिनी सिंह, प्रोफेसर, रसायन शास्त्र विभाग, बरेली कॉलेज, बरेली उपस्थिति रहीं। सेमिनार में बड़ी संख्या में महिला रेलवे सुरक्षा बल कर्मचारी एवं पुरुष कर्मचारी शामिल थे। सेमिनार में महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत चर्चा की गई एवं अतिथियों के संबोधन के माध्यम से महिलाओं के सशक्तिकरण के संबंध में बताया गया।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।
दुग्ध संघ ने किया महिला दुग्ध उत्पादकों को सम्मानित