एडवोकेट चंदोला बने मुख्य चुनाव अधिकारी
चंदोला बने मुख्य चुनाव अधिकारी।
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के आगामी चुनाव को लेकर सोमवार को बार सभागार में आयोजित बैठक के बाद मुख्य चुनाव अधिकारी की नियुक्ति कर दी गई बैठक के उपरांत जारी पत्र के अनुसार वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला को वर्ष 2026–2027 की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है उनकी नियुक्ति के साथ ही बार एसोसिएशन चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 मार्च को समाप्त हो रहा है जिसके चलते चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद और सचिव दीपक रूवाली ने बताया कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव कराने के उद्देश्य से राजेश चंदोला को मुख्य चुनाव अधिकारी बनाया गया है उन्होंने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न होगी
भ्रमण पर निकला रेलवे कर्मचारियों का दल
रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान ने श्रवण तिवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
श्री हंस प्रेम योग सतपाल महाराज आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव
उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने किया गोला तटवर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण