Advertisement

रेलवे के स्वच्छता महा अभियान की रफ्तार तेज

ख़बर शेयर करें

बरेली, पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के निर्देशन में रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता बनाए रखने तथा यात्रियों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 02 से 31 अक्टूबर 2026 तक संचालित विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर व्यापक स्वच्छता गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं।
अभियान के अंतर्गत स्टेशन परिसर, प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल स्थल तथा अन्य यात्री सुविधा क्षेत्रों में नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जा रही है। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा एवं स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक उपयोग के स्थानों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
इस अभियान का उद्देश्य रेलवे परिसरों को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखना तथा यात्रियों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इज्जतनगर मंडल द्वारा स्वच्छता गतिविधियों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के साथ ही यात्रियों से भी रेलवे परिसर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की जा रही है।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर