मातृ जयंती दिवस पर लालकुआं में होगा सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन

ख़बर शेयर करें

मानव उत्थान सेवा समिति द्वारा यहां लालकुआं नगर के वार्ड नंबर एक स्थित अंबेडकर नगर पार्क में 2 अप्रैल दिन बृहस्पतिवार को दोपहर 1:00 से शाम 5:00 बजे तक मातृ जयंती के अवसर पर मातृशक्ति दिवस एवं सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन किया जाएगा मानव उत्थान सेवा समिति शाखा बिंदुखत्ता लालकुआं के तत्वाधान में होने वाले मातृ शक्ति दिवस एवं सद्भावना सत्संग समारोह के संदर्भ में जानकारी देते हुए परम पूजनीय प्रचारिका बाई जी ने बताया कि इस अवसर पर अनेक तीर्थ स्थलों के संत महात्मा भी अपने सारगर्भित प्रवचनों के माध्यम से उपस्थित श्रद्धालुओं का मार्गदर्शन करेंगे उल्लेखनीय है कि जगत जननी राजराजेश्वरी माता जी की पावन जयंती पर संपूर्ण भारतवर्ष में मातृ जयंती का पर्व धूमधाम से मनाया जाता है