बिंदुखत्ता में 15 फरवरी को सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करेंगे सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज

ख़बर शेयर करें


महाशिवरात्रि पर सद्भावना सम्मेलन को सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित
लालकुआं समीपवर्ती श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर 15 फरवरी को विराट सद्भावना सम्मेलन का आयोजन होगा सम्मेलन को अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक संत मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरुदेव श्री सतपाल महाराज संबोधित करेंगे उक्त सम्मेलन को लेकर जोरदार तैयारी की जा रही है कार्यक्रम के मुख्य संयोजक एवं मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद जी ने आज पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर सुबह 10:00 बजे से 2:00 बजे तक विराट सद्भावना सम्मेलन का आयोजन होगा जिसे मानव धर्म के प्रणेता सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज संबोधित करेंगे उक्त सम्मेलन में पूज्य अमृता माताजी एवं अन्य दिव्य विभूतियों के आने का भी कार्यक्रम सुनिश्चित हुआ है उन्होंने बताया कि उक्त सम्मेलन में विभिन्न तीर्थ स्थलों के सैकड़ो संत महात्मा भी हिस्सा लेंगे महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि कथा पंडाल, सुरक्षा, स्वास्थ्य ,आवास ,भंडारा समेत 63 विभागों का गठन किया गया है जिनकी जिम्मेदारी कर्मठ कार्यकर्ताओं को सौंप दी गई है उन्होंने बताया कि सद्भावना सम्मेलन से पूर्व सदगुरुदेव श्री महाराज बिंदेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे इस दौरान पारंपरिक परिधानों से सुसज्जित मातृशक्ति मंगल कलश यात्रा के साथ शोभायमान रहेंगी एवं कुमाऊं के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल दमाऊ मसकबीन इत्यादि के साथ सदगुरुदेव महाराज एवं अनेक दिव्य महान विभूतियों का स्वागत सत्कार किया जाएगा महात्मा सत्यबोधानंद जी ने बताया कि उक्त सद्भावना सम्मेलन में अनेक प्रांतो के अलावा पड़ोसी देश नेपाल के भी श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे उन्होंने बताया कि सद्भावना सम्मेलन को लेकर के सभी तैयारियां की जा रही हैं तथा आश्रम में आने एवं जाने के दो मार्ग बनाए गए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो उन्होंने यह भी बताया कि सम्मेलन की सफलता के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन नगर पंचायत एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ अग्निशमन विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है उन्होंने बताया कि मानव उत्थान सेवा समिति देश की प्रमुख धार्मिक एवं सामाजिक संस्था है जो अध्यात्म के द्वारा मानव समाज एवं राष्ट्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में सतत प्रयत्नशील है पत्रकार वार्ता में प्रचारिका बाई जी इंद्रावती बाई की मर्यादा बाई जी गुंजन बाई जी महात्मा प्रभाकरानंद जी महात्मा आलोकनंद जी महात्मा नित्यानंद जी महात्मा मानसानंद जी घनश्याम रस्तोगी भुवन भट्ट तथा मीडिया कोऑर्डिनेटर अजय उप्रेती भी मौजूद रहे