संस्कृत महाविद्यालय का छात्र गौरव 2 दिन से लापता
हल्द्वानी के रेलवे बाजार स्थित सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में कक्षा 9 में अध्यनरत छात्र बिना बताए कहीं कल शाम चला गया जिसका अब तक पता नहीं चल सका है मामले में बनभूलपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई है छात्रावास अधीक्षक मोहित जोशी ने बताया कि सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय मैं छात्रावास सुविधा उपलब्ध है यहां धारी विकासखंड अंतर्गत गुनियालेख के देवनगर गांव निवासी गौरव दुमका पुत्र देवी दत्त दुम्का कक्षा 9 में अध्यनरत है उन्होंने बताया कि कल 24 सितंबर मंगलवार की रात्रि करीब 8:15 बजे जब सभी बच्चे भोजन के लिए एकत्र हुए तो वहां गौरव दुम्का नहीं मिला छात्रावास में देखा ढूंढने पर जब वह नहीं मिला तो उनके परिजनों को सूचना दी इसके अलावा थाना बनभूलपुरा में भी गुमशुदगी दर्ज कर दी है इधर गौरव दुमका के रिश्तेदार दया कृष्णा दुमका ने बताया कि गौरव के नहीं मिलने से परिजन बेहद परेशान है उन्होंने बताया कि पुलिस का कहना है कि वह पूरी तत्परता से गौरव का पता लग रहे हैं उम्मीद है कि जल्दी ही गौरव सकुशल मिल जाएगा बहरहाल छात्रावास से बालक के बिना बताए कहीं चले जाने से छात्रावास की लापरवाही भी उजागर होती है
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत ने हनुमान भक्तों को बांटे फलदार पौधे
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई