बिंदुखत्ता मे हुआ सत्संग का आयोजन
श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया इस दौरान प्रचारिका बाई जी महात्मा आलोकानंद जी साधक मुन्ना जी ने सत्संग को भवसागर से पार उतारने का सबसे सरल एवं सुगम माध्यम बताया राम नाम के जप से बंदे क्यों अपना मुंह मोडा दौड़ा जाए रे समय का घोड़ा कीर्तन के माध्यम से बताया गया कि मनुष्य की जिंदगी का समय पल-पल बीत रहा है लेकिन वह उस नाम के तत्व को अभी तक नहीं समझ पा रहा है जो नाम उसका इस लोक के साथ-साथ परलोक को भी सवारने में काम आता है पूज्य प्रचारिका बाई जी ने मानव उत्थान सेवा समिति के समर्पित कार्यकर्ता जय भगवान के आवास पर जाकर उनके बेटे सूरज को विवाह की अग्रिम शुभकामनाएं दी पूज्य बाई जी अत्यंत व्यस्ततम कार्यक्रम से समय निकालकर यहां पहुंची थी सत्संग समारोह में केसर सिंह धामी पान सिंह जीना सुभाष सिंह बबली दीक्षित राधिका कार्की माला सिंह ऊषा दीक्षा आदि मौजूद रहे
कार रोड बिंदुखत्ता में दिल्ली सरकार का पुतला फूंका
भाजपा नगर अध्यक्ष तारा पांडे ने किया वार्ड नंबर एक आंगनवाड़ी केन्द्र में राष्ट्रीय पोषण महा अभियान का शुभारंभ
17 सितंबर को होगी बनभूलपुरा मामले में सुप्रीम सुनवाई
नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया लालकुआं में राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ
दायित्वशीलता, जवाबदेही पारदर्शिता के मूलमंत्र के साथ जीवन चंद्र उप्रेती का जनसंपर्क जारी