जीवन मूल्यों का प्रशिक्षण है स्काउट गाइड, रेलवे ने आयोजित किया विशेष चिंतन दिवस शिविर
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल
प्रेस विज्ञप्ति
बरेली 23 फरवरी, 2026ः भारत स्काउट्स एवं गाइड्स पूर्वोत्तर रेलवे जिला संघ इज्जतनगर द्वारा स्काउट कुटीर, रोड नं. 4, इज्जतनगर पर लार्ड राबर्ट बेडेन पावेल एवं लेडी ओलाव बेडेन पावेल के जन्मदिवस पर एक दिवसीय विशेष चिंतन दिवस शिविर का आयोजन अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री मनोज कुमार की अध्यक्षता में ध्वजारोहण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री मनोज कुमार ने लार्ड बेडेन पावेल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कहा कि उनके जीवन के आदर्शों, सेवा, अनुशासन, आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्रनिष्ठा से हमें सीखकर देश हित में आगे बढ़ना चाहिए। स्काउट-गाइड केवल एक सह पाठ्यक्रम गतिविधि नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों का प्रशिक्षण है। उन्होंने विद्यार्थियों को सेवा, नेतृत्व, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने दैनिक जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने आगे कहा कि स्काउट-गाइड बच्चों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास एवं सेवा भावना का विकास करता है। तत्पश्चात अपर मंडल रेल प्रबंधक ने सर्वप्रथम प्रतिभागियों की अलग-अलग टीमों के सदस्यों द्वारा चादर आदि की सहायता से टेंट एवं डंडे.रस्सियों से बनाये गए गैजेट्स निर्माण को गहनता पूर्वक देखा एवं कंठ मुक्त से प्रसंशा की।
इस अवसर पर नागरिक सुरक्षा कोर, बरेली के सहयोग से स्काउट आंदोलन पर एक ज्ञानवर्धक सेमिनार आयोजित किया गया। एचण्डब्ल्यूण्बीण् स्काउट अमित कुमार ने स्काउट आंदोलन के इतिहास व उद्देश्यों एवं भारत स्काउट एवं गाइड ध्वज पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। सहायक उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा कोर, बरेली प्रदीप डागर, डिप्टी पोस्ट वार्डन कवलजीत सिंह, फायर स्टेशन अधिकारी द्वितीय हरीश भल्ला, पोस्ट वार्डेन प्रवेंद्र कुमार सहित नागरिक सुरक्षा, बरेली के सेक्टर वार्डेन्स द्वारा प्राथमिक चिकित्सा व फायर फाइटिंग और सी.पी.आर. (कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन) का प्रशिक्षण भी दिया गया। प्राथमिक चिकित्सा के अंतर्गत घायलों को मानवीय वैसाखी, दो हत्ता, तीन हत्ता, चार हत्ता, शीट एवं पीठ लदनी विधि फायर मैन लिफ्ट तथा स्ट्रेचर के द्वारा कैजुअलिटी को उठाने एवं ले जाने का भी प्रशिक्षण दिया गया। फायर फाइटिंग के अंतर्गत आग के प्रकार व उन्हें बुझाने, नियंत्रण पाने की विधि बताई गई इसी क्रम में अग्नि शमन यंत्र के बारे में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई । जिला सचिव हरिशंकर सागर ने बताया कि आपातकालीन परिस्थितियों में शांति एवं सूझबूझ और तत्परता से कार्य कर हम स्वयं एवं अन्य लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित कर सकते हैं।
इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में हमारे मुख्य जिला आयुक्त ;स्काउटद्ध एवं एवं जिला आयुक्त ;गाइडद्ध एवं सहायक मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ मोनू खिच्चर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। इस विशेष चिंतन दिवस जिला संगठन आयुक्त ;स्काउटद्ध विजय मोहन शर्मा के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
(संजीव शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक,
इज्जतनगर।
पर्यावरण विद डॉक्टर आशुतोष पंत हुए उत्तराखंड गौरव से सम्मानित