लालकुआं की सीमा कुमारी को मिलेगा तीलू रौतेली अवार्ड , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की बेटी को दी अनेक लोगों ने शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर लाल कुआं की सीमा कुमारी को राज्य के अति प्रतिष्ठित अवार्ड तीलू रौतेली सम्मान से सम्मानित किया जाएगा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्रालय उत्तराखंड द्वारा राज्य की महान वीरांगना तीलू रौतेली के नाम से वर्ष 2006 से दिया जाने वाला तीलू रौतेली अवार्ड महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली चुनिंदा महिलाओं को दिया जा रहा है इसमें एक नाम लालकुआं से भी जुड़ा है पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद्र सिंह जी की बेटी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सीमा कुमारी को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है सीमा कुमारी की इस कामयाबी पर क्षेत्र वासियों ने उन्हें तथा उनके पिता लालचंद्र सिंह को शुभकामनाएं दी है बधाई देने वालों में मुख्य रूप से महामंडलेश्वर सोमेश्वर यति जी महाराज, मानव उत्थान सेवा समिति के राष्ट्रीय संगठन सचिव महात्मा सत्यबोधानंद , विधायक डॉ मोहन बिष्ट पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल, पूर्व विधायक नवीन चंद्र दुम्का वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी, पूर्व अध्यक्ष रामबाबू मिश्रा पवन चौहान,भाजपा मंडल अध्यक्ष अरुण जोशी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष तारा पांडे समेत अनेक लोग शामिल हैं