निराश्रित की अर्थी को कंधा देकर शशि सिंह ने पेश की मानवता की महान मिसाल

ख़बर शेयर करें

हेल्पिंग हैंड एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की संचालिका शशि सिंह ने आज मानवता की उच्च मिसाल पेश की है उनके द्वारा संचालित विरासत वृद्ध आश्रम में रह रही 100 वर्षीय वृद्धा का निधन हो गया इस पर शशि सिंह ने वृद्धा की अर्थी को कंधा देकर इंसानियत का महान दृष्टिकोण प्रस्तुत किया शशि सिंह के नेतृत्व में पूरे हिंदू रीति-रिवाज से वृद्ध महिला का अंत्येष्टि संस्कार किया गया शशि सिंह के इस साहसिक एवं इंसानियत की दिशा में उठाए गए नेक कदम की सर्वत्र सराहना की जा रही है क्षेत्र वासियों ने कहा कि यह हम सबके लिए गौरव का विषय है शशि सिंह जैसी त्याग उदारता करुणा की प्रतिमूर्ति महिला हल्द्वानी में निवास करती है उल्लेखनीय है कि हल्द्वानी में हेल्पिंग हैंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ठंडी सड़क तिकोनिया में विरासत वृद्ध आश्रम का संचालन किया जा रहा है आश्रम में रहने वाली बुजुर्ग महिला जिन्हें सभी लोग दादी मां के नाम से पुकारते थे 100 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया आश्रम की संचालिका शशि सिंह ने न केवल हिंदू रीति-रिवाज से उनका अंतिम संस्कार करवाया बल्कि अर्थी पर कंधा देकर यह भी साबित कर दिया कि
इंसानियत का जज्बा हो तो कुछ भी असंभव नहीं है शशि सिंह ने इस नेक काम के लिए हल्द्वानी के समाज सेवी आर्यन शर्मा, पार्वती बिष्ट नेहा दया बिष्ट पूजा रावत शांति आदि का आभार व्यक्त किया है

Advertisement
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मानव उत्थान सेवा समिति ने रामपुर में किया भव्य सत्संग समारोह, हजारों श्रद्धालु उमड़े
Ad Ad Ad Ad