श्री हंस प्रेम योग सतपाल महाराज आश्रम में धूमधाम से मनाया जाएगा जन्माष्टमी महोत्सव

ख़बर शेयर करें

बिंदुखत्ता में 4 सितंबर को होगा जन्माष्टमी महोत्सव
समस्त प्रेमी जनों को सूचित किया जाता है कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा 4 सितंबर दिन शुक्रवार को सायं 7:00 बजे से भजन संध्या सत्संग प्रवचन सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे रात्रि 12:00 बजे कान्हा के जन्मोत्सव के साथ माखन मिश्री फल इत्यादि प्रसाद वितरित किया जाएगा अतः समस्त प्रेमी जनों से निवेदन है कि वे स्वयं तथा अपने परिचितों को आमंत्रित कर कार्यक्रम में लाने की कृपा करेंगे ताकि श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव धूमधाम से संपन्न किया जा सके इस अवसर पर पूजनीय प्रचारिका बाई जी जीविका बाई जी एवं विरक्ता बाई जी भी अपने ओजस्वी सत्संग के माध्यम से हम सब का मार्गदर्शन करेंगे तथा भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े अनेक सारगर्भित प्रसंगों का भी उल्लेख कर श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की महिमा पर प्रकाश डालेंगे
आपका शुभ आगमन की प्रतीक्षा में आपका गुरु भाई महात्मा आलोकानंद प्रबंधक श्री हंस प्रेम योग आश्रम संजय नगर द्वितीय बिंदुखत्ता