भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हुआ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

भव्य मंगल कलश यात्रा के साथ हल्दूचौड़ के प्रगति विहार दौलिया में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ मंगल कलश यात्रा क्षेत्र के विभिन्न देवालयों में पूजा अर्चना करने के बाद वापस कथा स्थल पर पहुंची यहां मुख्य यजमान दिनेश चंद्र जोशी एवं समस्त परिवार के लोगों ने मंगल कलश यात्रा में शामिल लोगों का हार्दिक स्वागत किया कथावाचक दुर्गा दत्त त्रिपाठी ने श्रीमद् भागवत कथा को कली काल का कल्पवृक्ष बताया और कहा कि जो भी इसकी छत्रछाया में बैठता है उसके समस्त प्रकार के संताप कष्ट इस प्रकार से दूर हो जाते हैं जैसे सूर्य की किरण के पड़ते ही अंधकार विलुप्त हो जाता है

यहां मुख्य रूप से गिरीश चंद्र जोशी प्रकाश चंद जोशी पूर्व सैनिक मोहन चंद्र जोशी ग्राम प्रधान हरीश बिरखानी समाजसेवी कैलाश भट्ट भुवन चंद्र भट्ट रमेश चंद्र पांडे शंभू दत्त नैनवाल भुवन जोशी समेत अनेकों श्रद्धालु जन मौजूद रहे

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad