जीएम रेलवे ने निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिये

ख़बर शेयर करें


बरेली। महाप्रबन्धक, पूर्वोत्तर रेलवे एवं महानिदेशक, अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन, लखनऊ श्री प्रभाष दनसाना ने मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा एवं मंडल के शाखाधिकारियों के साथ इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी–मथुरा छावनी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान महाप्रबन्धक ने रेलखंड के विभिन्न स्टेशनों, स्टेशन भवनों, रेल यार्ड, रेल पथ, ओवरहेड विद्युत उपकरण (ओएचई), पुलों एवं समपार फाटकों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने रेल परिसंपत्तियों की स्थिति, निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की गुणवत्ता, संरचनात्मक मानकों तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
इस अवसर पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए रेल पथ एवं अन्य रेल परिसंपत्तियों के नियमित अनुरक्षण, संरचनाओं की गुणवत्ता तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए तथा निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों में उच्च गुणवत्ता बनाए रखने तथा कार्यों की नियमित निगरानी पर भी विशेष बल दिया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल

कृते जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad