समाजसेवी अंजली व विशाल वर्मा की मेहनत रंग लाई जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया
समाजसेवी विशाल वर्मा पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा एवं क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल का आभार व्यक्त किया
हल्द्वानी : वार्ड 19 रामपुर रोड विष्णुपुरी मंदिर गली नंबर 10 पिछले 10 माह से जल निगम ने सीवर डालने ने नाम पर खोद दी गई थी जिसका कार्य 10 माह के बाद प्रारम्भ किया गया
समाजसेवी विशाल वर्मा ने बताया जलनिगम की लापरवाही को लगातार आंदोलन प्रदर्शन किया जा रहा था साथ ही जल निगम के अधिकारियों एवं ठेकेदार की लापरवाही को लेकर 18.7.2026 को जिलाधिकारी महोदय ललित मोहन रयाल जी को ज्ञापन के माध्यम से अवगत करवाया था जिलाधिकारी महोदय द्वारा आश्वासन दिया गया था बरसात रुकते ही सड़क का पुनः निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जायेगा
पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने बताया रामपुर रोड़ सड़क खोदकर जलनिगम द्वारा सीवर डालने कार्य चल रहा था पिछले 10 महीनों से रामपुर रोड़ विष्णुपुरी गली नंबर 10 का कार्य पूरा हो चुका हैं परन्तु उसके बाद भी सड़क निर्माण कार्य नहीं किया जा रहा है जिससे आये दिन दुर्घटनाएं हो रही है रामपुर रोड़ सड़के खोदने से क्षेत्र से बड़े बुजुर्गो माताओं ,बहनों, छोटे बच्चों को धूल मिट्टी से बीमारी का ख़तरा बना हुआ था एवम आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है जिसको लेकर जिलाधिकारी महोदय ललित मोहन रयाल जी को समय समय पर अवगत करवा रहे थे
विशाल वर्मा ने बताया सरकार द्वारा पूरे शहर भर में सीवर डालने का कार्य चल रहा है सीवर कार्य पूर्ण होने के बाद सड़को का पुनः निर्माण कार्य सुनिश्चित होना तय है परन्तु अधिकारियों और ठेकेदारों की मिली भगत ओर लापरवाही से सीवर का कार्य सम्पूर्ण होने के बाद अधिकारी ठेकेदार सड़को के निर्माण कार्यों में 8 से 10 महीने तक का समय लगा रहे है 10 महीने बाद रामपुर रोड़ विष्णुपुरी मंदिर गली नंबर 10 में सी.सी डालने का कार्य शुरू किया गया कार्य प्रारम्भ करवाने के लिये विशाल वर्मा,अंजलि वर्मा एवं समस्त क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल जी का आभार धन्यवाद व्यक्त किया