लालकुआं में जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए समाजसेवी दीपक जोशी ने भेजा रेल मंत्री को ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

लालकुआं में जाम के झाम से हर कोई हलकान है इस जाम में फंसकर लोगों की जिंदगी के कई महत्वपूर्ण पल बर्बाद हो रहे हैं गोला रोड में रेलवे क्रॉसिंग के चलते लगने वाले विकट जाम के स्थाई समाधान के लिए अब क्षेत्र के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता दीपक जोशी एवं उनकी टीम ने बीड़ा उठाया है दीपक जोशी एवं उनकी टीम ने उप जिलाधिकारी रेखा कोहली के माध्यम से भारत सरकार के रेल मंत्री इज्जत नगर मंडल के रेल प्रबंधक सांसद एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजा है दिए गए ज्ञापन में उल्लेख किया गया है

कि लाल कुआं गौला रोड मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग के चलते अधिकांश समय तक जाम लगा रहता है जिससे दोनों ओर सैकड़ो वाहन फंस जाते हैं व्यापार भी प्रभावित होता है इसके अलावा आपातकालीन सेवाएं भी अक्सर बाधित हो जाती हैं दिए गए ज्ञापन में हवाला दिया गया है कि पूर्व में भी इस समस्या का स्थाई समाधान के लिए अवगत कराया गया था लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है ज्ञापन में बताया गया है कि स्थाई समाधान हेतु ओवर ब्रिज अंडरपास का निर्माण कराया जाए तथा जब तक यह काम पूरा नहीं हो जाता तब तक आपातकालीन सेवाओं में प्रयुक्त वाहनों का वैकल्पिक मार्ग तय किया जाए ज्ञापन देने वालों में दीपक जोशी के अलावा प्रदीप जलाल चंदन सिंह ललित कार्य की मुकेश जोशी राकेश सिंह मनोज पाठक हिमांशु जोशी पंकज हरीश जीना प्रकाश बम आदि शामिल है

Advertisement
Ad Ad Ad Ad