Advertisement

यूकेडी की उत्तराखंड उत्थान जात्रा का सफल समापन

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड क्रांति दल की 7 दिवसीय उत्तराखंड उत्थान जात्रा का समापन आज 17 अक्टूबर को पर्वतीय उत्थान मंच हल्द्वानी में सम्पन्न हुआ जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि जात्रा कुमाऊं संभाग की सभी विधान सभा क्षेत्रों से माननीय केंद्रीय अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुकरेती जी, माननीय श्री काशी सिंह ऐरी जी, माननीय डॉ नारायण सिंह जंतवाल जी, माननीय श्री पुष्पेश त्रिपाठी जी के नेतृत्व में निकली गई। जात्रा को भरपूर जनसमर्थन प्राप्त हुआ, और जनता इस बार मन बना चुकी है कि उत्तराखंड को भय और भ्रष्टाचार से मुक्त कर राज्य के उत्थान को सुनिश्चित करना है। जागेगा उत्तराखंड, जीतेगा उत्तराखंड।