महिला आक्रोश सम्मेलन की सफलता पर तारा पांडे ने आभार जताया
भाजपा महिला मोर्चा द्वारा हल्द्वानी में आयोजित महिला आक्रोश सम्मेलन की सफलता पर लालकुआं भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष तारा पांडे ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया है उन्होंने कहा कि कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दलों ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को जिस प्रकार से पारित नहीं होने दिया उससे महिलाओं में जबरदस्त आक्रोश है क्योंकि विपक्ष की इस नकारात्मक सोच से देश की आधी आबादी को अत्यंत पीड़ा हुई है उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में महिला आक्रोश सम्मेलन के माध्यम से यही संदेश दिया गया भाजपा महिला मोर्चा नारी शक्ति के साथ हुए अपमान पर चुपचाप नहीं बैठेगी और कांग्रेस समेत समस्त विपक्षी दलों को नेस्तनाबूद किया जाएगा उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बावजूद लाल कुआं मंडल से बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया इसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करती हैं
Advertisement
मोटाहल्दू में लखपति दीदी कार्यक्रम कल: तारा पांडे
वन विभाग के सौजन्य से संत निरंकारी मिशन ने शुरू किया महा वृक्षारोपण अभियान
प्रदर्शनकारी छात्रों पर लाठियां बरसाने से गुस्साए कांग्रेस ने लालकुआं में निकाला विशाल कैंडल मार्च
रंग लाई पर्यावरण विद् आशुतोष पंत की मुहिम पॉलीथिन उन्मूलन पर जन हित याचिका की हाईकोर्ट में हुई सुनवाई
जीएम रेलवे ने किया खिलाड़ियों को सम्मानित