भ्रमण पर निकला रेलवे कर्मचारियों का दल
रेल कर्मचारियों के लिए कर्मचारी भ्रमण (पर्यटन) कार्यक्रम का आयोजन
बरेली, : पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल की मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा के मार्गदर्शन में रेल कर्मचारियों के कल्याण एवं मनोरंजन के उद्देश्य से कर्मचारी भ्रमण (पर्यटन) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज इज्जतनगर स्टेशन से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री संदीप सिंह ने कर्मचारी भ्रमण दल को ट्रेन से रवाना किया।
‘स्टाफ बेनिफिट फंड’ के अंतर्गत दिनांक 05 सितम्बर से 17 सितम्बर, 2026 तक आयोजित इस भ्रमण कार्यक्रम में इज्जतनगर मंडल के 38 रेल कर्मचारियों को बैंगलोर, मैसूर, ऊटी एवं कूर्ग सहित विभिन्न प्रमुख पर्यटन एवं दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा।
इस कर्मचारी भ्रमण कार्यक्रम का उद्देश्य रेल कर्मचारियों को उनके नियमित कार्य एवं दायित्वों की व्यस्तता से कुछ समय निकालकर प्राकृतिक एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों का आनंद लेने का अवसर प्रदान करना है।
इज्जतनगर मंडल प्रशासन द्वारा रेल कर्मचारियों के कल्याण, मनोरंजन एवं सर्वांगीण विकास को विशेष प्राथमिकता दी जाती है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न कर्मचारी हितैषी एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे कर्मचारियों को स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
जनसंपर्क अधिकारी
पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर


मुख्यमंत्री से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती
बिंदुखत्ता में इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी
कल से शुरू होंगे नवरात्र :हाथी पर सवार होकर आएगी मां जगदंबा
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने किया प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ, व्यापारी हितों में की गई 8 बड़ी घोषणाएं
मोबाइल टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग