जल भराव के कारण इन ट्रेनों के संचालन में हुआ अस्थाई परिवर्तन
बरेली 7 सितंबर 2026। पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी-बरेली जं. रेलखंड के मध्य किलोमीटर संख्या 318/4-5 पर जलभराव के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा एवं परिचालन को ध्यान में रखते हुए निम्नलिखित ट्रेनों के संचालन में अस्थायी परिवर्तन किया गया हैः-
गाड़ी संख्या 55315 बरेली सिटी-पीलीभीत सवारी गाड़ी का संचालन इज्जतनगर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।
गाड़ी संख्या 55328 बरेली सिटी-कासगंज सवारी गाड़ी को बरेली से न्यूनतम 60 मिनट पुनर्निर्धारित (Reschedule) कर बरेली सिटी-बरेली जं. (उत्तर रेलवे)-रामगंगा-बमियाना मार्ग से डायवर्ट होकर चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 55311 कासगंज-लालकुआं सवारी गाड़ी को कासगंज-बरेली सिटी के मध्य मार्ग में नियंत्रित किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर इस गाड़ी को बमियाना-रामगंगा- बरेली जं. (उत्तर रेलवे)-बरेली सिटी मार्ग से डायवर्ट किया जा सकता है।
जनसम्पर्क अधिकारी,
इज्जतनगर।
भ्रमण पर निकला रेलवे कर्मचारियों का दल
रानी लक्ष्मीबाई केसरिया माधव संस्थान ने श्रवण तिवारी को बनाया प्रदेश अध्यक्ष
श्री हंस प्रेम योग सतपाल महाराज आश्रम संजय नगर बिंदुखत्ता में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी महोत्सव