Advertisement

15 नवंबर को सीएम आवास पर गरजेगा इंडिया गठबंधन

ख़बर शेयर करें


लालकुआं

राजस्व गांव के लिए इंडिया गठबंधन द्वारा आहूत 15 नवंबर ‘मुख्यमंत्री आवास देहरादून कूच’ की तैयारियों की समीक्षा के लिए भाकपा (माले) बिंदुखत्ता कमेटी की बैठक दीपक बोस भवन में आयोजित हुई. भाकपा माले नैनीताल जिला सचिव डॉ कैलाश पाण्डेय ने कहा कि, भाजपा की उत्तराखण्ड सरकार ने पिछले दस सालों से बिंदुखत्ता राजस्व गांव के नाम पर यहां की जनता से छल किया है जिससे बिंदुखत्ता में भारी जन आक्रोश है. सरकार जनता को भ्रम में डालकर उलझाने का काम कर रही है. जबकि राज्य सरकार को निर्वनीकरण करते हुए वन भूमि से राजस्व भूमि में भूमि हस्तांतरण करने की प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए तभी राजस्व गांव का मार्ग प्रशस्त होगा.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर को होगा सरस मेला का शुभांरभ

अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रदेश अध्यक्ष आनंद नेगी ने कहा कि, भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री धामी के भीतर बिंदुखत्ता की जनता के प्रति जरा सी भी सम्वेदनशीलता है तो उन्हें विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर बिंदुखत्ता समेत वन भूमि पर बसी हुई राज्य की संपूर्ण आबादी को भूमि का मालिकाना अधिकार देते हुए राजस्व गांव बनाने का प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजकर निर्वनीकरण हेतु अनापत्ति प्राप्त करते हुए विधानसभा चुनाव से पहले राजस्व गांव बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देनी चाहिए. अन्यथा यहां की जनता आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देने को तैयार है.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर को होगा सरस मेला का शुभांरभ

बिंदुखत्ता राजस्व गांव के लिए इंडिया गठबंधन की पार्टियों द्वारा आहूत 15 नवंबर ‘मुख्यमंत्री आवास देहरादून कूच’ रैली में भाकपा माले और किसान महासभा के कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे, इसके लिए जनसहयोग से बसों की व्यवस्था की गयी हैं जो 14 नवंबर की रात को 8 बजे कार रोड चौराहा से रवाना होंगी. सभी बिंदुखत्ता वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचें.

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 24 नवंबर को होगा सरस मेला का शुभांरभ

बैठक में डॉ कैलाश पाण्डेय, आनंद सिंह नेगी, पुष्कर दुबड़िया, विमला रौथाण, आनंद सिंह सिजवाली, किशन सिंह बघरी, नैन सिंह कोरंगा, धीरज कुमार, निर्मला शाही, हरीश भंडारी, कमलापति जोशी, त्रिलोक राम, अंबा दत्त बसखेती, आनंद दानू आदि सम्मिलित रहे।

Advertisement
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad