उत्तराखंड में होने वाली विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को
विश्व प्रसिद्ध चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल से होगा चार धाम यात्रा को लेकर इस कदर उत्साह बना है कि 6 मार्च से शुरू हुए ऑनलाइन पंजीकरण में अब तक 11 लाख से ज्यादा लोगों ने अपना पंजीकरण करा लिया है उत्तराखंड में होने वाली चार धाम यात्रा का देश और दुनिया में विशेष महत्व है इस वर्ष चार धाम यात्रा का शुभारंभ 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के पावन दिन से शुरू होगा 19 अप्रैल को उत्तरकाशी जनपद में स्थित गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे 22 अप्रैल को बाबा केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे जबकि 23 अप्रैल को बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलेंगे यात्रा पथ को सुगम बनाने की सभी तैयारियां पूरी की जा रही है यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो इसके पूरे इंतजाम किए जा रहे हैं चार धाम यात्रा को लेकर तीर्थ यात्रियों में गजब का उत्साह बना हुआ है
Advertisement
रुद्रपुर में श्री भक्तमाल कथा का आयोजन 5अप्रैल से
मातृ जयंती दिवस पर लालकुआं में होगा सद्भावना सत्संग समारोह का आयोजन
दिव्यांग भुवन के जज्बे को सलाम, हल्दूचौड़ निवासी भुवन ने राष्ट्रीय स्तर पर किया नाम रोशन,