लालकुआं विधायक डॉ मोहन बिष्ट समेत इन गणमान्य नागरिकों ने भी दी दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

ख़बर शेयर करें

विधायक समेत इन गणमान्य लोगों ने भी दी क्षेत्र वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
दीपावली का उल्लास पूरे चरम पर है घर-घर दीप मालिकाओं से इस महोत्सव को बहुत ही भव्य और दिव्य तरीके से यादगार बनाया जा रहा है समस्त देवालय रंग-बिरंगी झालरों एवं दीपों से प्रकाशित है हर ओर का वातावरण अत्यंत हर्ष उत्पन्न कर रहा है प्रभु श्री राम के लंका पर विजय प्राप्त करने के पश्चात अयोध्या आगमन की खुशी में उनके स्वागत में जगह-जगह दीपक जलाकर प्रकाश ही प्रकाश किया गया तब से इस पर्व को प्रकाश उत्सव के रूप में मनाया जाता है इधर दीपावली के पावन पर्व पर लालकुआं के विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट ने क्षेत्र वासियों को शुभकामनाएं दी है क्षेत्र वासियों के नाम संबोधित शुभकामना संदेश में कहा कि दीपावली का पर्व सनातन धर्म की महान गौरवशाली परंपरा की याद दिलाता है यह पर्व अंधकार से प्रकाश की ओर असत्य से सत्य की ओर तथा नश्वर से अमृत की ओर ले जाने का प्रतीक है उन्होंने कहा कि वे दीपावली के पावन पर्व पर परमपिता परमेश्वर से सभी क्षेत्रवासियों के यशस्वी दीर्घजीवी मंगलमय जीवन की कामना करते हैं सभी का जीवन ज्ञान और उल्लास से पूर्ण हो किसी को भी कोई कष्ट ना हो उन्होंने कहा कि वह एक जन सेवक की भांति सदैव क्षेत्र की देवतुल्य जनता की समस्याओं के समाधान को तत्पर रहे हैं और हमेशा रहेंगे इधर विधायक डॉक्टर मोहन बिष्ट के अलावा पूर्व मंत्री हरिश्चंद्र दुर्गापाल कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी पूर्व विधायक नवीन चंद दुमका वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र सिंह बोरा , पूर्व राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह खनवाल पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान, रामबाबू मिश्रा, लाल चंद्र सिंह, लालकुआं शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भुवन पांडे भाजपा मंडल अध्यक्ष धन सिंह बिष्ट भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती तारा पांडे व्यापार मंडल की उपाध्यक्ष श्रीमती मीना रावत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के अध्यक्ष पुष्कर सिंह दानू, महामंत्री प्रदीप सिंह बथ्याल आदि शामिल हैं

Advertisement