मोटाहल्दू के इन स्टोन क्रशर संचालकों पर मनमानी का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश, दिया अल्टीमेटम
मोटाहल्दू क्षेत्र के ग्रामीणों ने ग्राम सभा जयपुरखीमा अंतर्गत संचालित बालाजी स्टोन क्रेशर एवं हिमाद्री स्टोन क्रेशर के नियम विरुद्ध तरीके से संचालित होने का आरोप लगाया है तथा इस संदर्भ में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर त्वरित हस्तक्षेप किए जाने की मांग की है ग्राम प्रधान सीमा पाठक के नेतृत्व में शामिल ग्रामीणों ने यह भी चेतावनी दी है कि उचित कार्रवाई न होने पर आंदोलन का मार्ग अपनाया जाएगा ग्राम प्रधान संगठन की प्रदेश सचिव तथा जयपुर खीमा की प्रशासक सीमा पाठक ने उप जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में अवगत कराया है

कि उनके ग्राम सभा अंतर्गत बच्चीपुर गांव में बालाजी स्टोन क्रेशर एवं हिमाद्री स्टोन क्रेशर है जो देर रात तक चलते हैं तथा खनिजों की भी लोडिंग कराई जाती है जो कि नियम विरुद्ध है उक्त क्रशर संचालकों द्वारा मार्ग में पानी का छिड़काव भी नहीं किया जाता है जिससे की धूल का गुब्बार दिखाई देता है जो पर्यावरण के साथ ही जन स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बना हुआ है दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त स्टोन क्रशर संचालकों द्वारा नियम विरुद्ध तरीके से क्रेशर के संचालन पर तत्काल रोक लगाई जाए इस दौरान राज्य आंदोलनकारी डॉक्टर बालम बिष्ट एडवोकेट तथा प्रमुख समाजसेवी रमेश चंद्र जोशी भी शामिल रहे


मुख्यमंत्री से मिले भारत की लोक जिम्मेदार पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव जीवन चंद्र उप्रेती
बिंदुखत्ता में इंडिया गठबंधन का क्रमिक अनशन नौवें दिन भी जारी
कल से शुरू होंगे नवरात्र :हाथी पर सवार होकर आएगी मां जगदंबा
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री ने किया प्रांतीय व्यापारी सम्मेलन का शुभारंभ, व्यापारी हितों में की गई 8 बड़ी घोषणाएं
मोबाइल टावर निर्माण पर रोक लगाने की मांग