उत्तराखंड की इस ग्राम सभा ने जारी किया फरमान गांव में मदिरा की बिक्री हुई तो देना होगा इतना जुर्माना शांति भंग पर भी लगाया बड़ा दंड शुल्क

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने की दिशा में एक ग्राम सभा द्वारा नोटिस जारी किया गया है ग्राम प्रधान द्वारा जारी नोटिस के तहत गांव में शराब की बिक्री पाए जाने शांतिभंग करने, अथवा ग्राम सभा की संपत्ति को नुकसान पहुंचाए जाने पर दंड शुल्क निर्धारित किया गया है ग्राम प्रधान द्वारा जारी नोटिस को हू ब हू हम आप तक पहुंचा रहे हैं सभी सम्मानित ग्राम के सदस्यों को सूचित किया जाता है कि ग्राम पंचायत में कुछ दिन से कुछ लोगों को उकसा कर बड़ी अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है ऐसा पता चला है गांव में कुछ लोगों द्वारा मदिरा विक्री का कार्य किया जा रहा है।
सभी को मेरी पंचायत के द्वारा व मेरे द्वारा सख्त निर्देशित किया जाता है । अगर कोई व्यक्ति इस घृणित कार्य में लिप्त पाया गया तो पंचायत द्वारा सख्त कार्रवाई तथा संबंधित विभाग द्वारा कार्यवाही की जाएगी विभाग द्वारा छापा पड़ने व पकड़े जाने पर उनकी स्वयं की जिम्मेदारी होगी।
इसमें ना पंचायत ना ग्राम प्रधान का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा संबंधित लिप्त लोग विभाग से खुद निपटें
दूसरी बात पानी के लिए में जिले से कई योजनाओं को धरातल पर लाने की लिए निरंतर हर संभव प्रयास कर रहा हूँ ।
संबंधित पानी की व्यवस्था देखने वाले अपने व्यवस्था बेहतर करें सभी को पानी पहुंचाएं ना किसी के साथ भेदभाव का माहौल पैदा हो।
पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही तो मुझे बताएं में इसकी जिम्मेदारी स्वयं किसी ईमानदार व्यक्ति को दूं जो महीने हर 5 तारीख को बिल जमा ग्राम प्रधान के वहां किया जाय उसी पैसे से व्यवस्थापक की सैलरी दी जाएगी बचे हुवे पैसे ग्राम पंचायत का पानी का खाता पहले खुला है उसमें डाल दिया जाएगा। जिससे कि पानी की लाइन का मरमत कार्य किया जाएगा आय दिन मेरे को बताया जाता है ये सामान की जरूरत है जो में अपने निजी खर्चे से हर बार व्यवस्था हेतु वहन कर रहा हूँ । जो लगभग 5000 का सामान ला चुका हूं

  1. ग्राम पंचायत में मदिरा पान करके जो किसी व्यक्ति विशेष या को गाली गलौज करेगा ग्राम पंचायत के माहौल को गंदा करेगा तो उसके ऊपर पंचायत द्वारा भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। ये उनको मेरे व मेरे पंचायत द्वारा निर्देशित कर दिया है।
  2. ग्राम पंचायत में कोई भी गलत कार्य ना करें। अपने ग्राम को एक अच्छी पहचान दें
    कुछ निर्धारित जुर्माना शुल्क पंचायत द्वारा निर्धारित किया जा रहा है।
    1.ग्राम पंचायत में मदिरा विक्री करने वाले पर -21000 रूपये का जुर्माना पंचायत के द्वारा लिया जाएगा तथा सख्त कार्यवाही की जाएगी
  3. सार्वजनिक स्थान पर गाली गलौज तथा व्यक्ति विशेष को गाली गलौज करने पर -5000 रुपया पांच हजार रूपये का जुर्माना पंचायत द्वारा लिया जायेगा।
  4. ग्राम पंचायत की सार्वजनिक चीजों पर बिना आज्ञा से छेड़छाड पर 10000 (दस हजार रूपये )का जुर्माना तथा ऐसा कार्य करने पर पंचायत द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  5. ग्राम पंचायत की शांति व्यवस्था भंग करने पर 5000 (पांच हजार रुपए)का जुर्माना तय किया गया है ।
यह भी पढ़ें 👉  पत्रकार हितों के लिए सदैव तत्पर है उत्तराखंड सरकार, सीएम के संदेश वाहक ने मीडिया सेंटर में कहीं यह बात

ये मेरे द्वारा प्रथम बार व लास्ट बार आपको निर्देशित किया गया है अगर कोई कार्यवाही किसी के साथ होगी उसकी स्वयं की जिम्मेदारी उसकी स्वयं की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  अलौकिक शक्ति का भंडार है लालकुआं का फलाहारी आश्रम

आएं सभी मिलकर ग्राम पंचायत कुनस्यारी को एक श्रेष्ठ,स्वस्थ, स्वच्छ ग्राम बनाने हेतु सभी संकल्प लें एवं अपना योगदान दें।

   धन्यवाद 

किशन सिंह कुवार्बी ग्राम प्रधान कुंनस्यारी ग्राम प्रधान संगठन अध्यक्ष ब्लॉक द्वाराहाट जिला अल्मोड़ा